Uttar Pradesh Ka Naksha | National Parks, Wildlife Sanctuaries, Tiger Reserves Download

Uttar Pradesh Ka Naksha – उत्तर प्रदेश भारत के उत्तर में स्थित एक राज्य है| 24 करोड़ से अधिक जनसँख्या के साथ उत्तर प्रदेश भारत का सर्वाधिक जनसँख्या वाला राज्य है| भारत की कुल जनसँख्या का 16.5% उत्तर प्रदेश में निवास करती है| क्षेत्रफल के दृष्टिकोण से उत्तर प्रदेश भारत का चौथा सबसे बड़ा राज्य है| इस आर्टिकल में हम उत्तर प्रदेश राज्य से सम्बंधित महत्वपूर्ण तथ्यों को पढेंगे तथा मानचित्र के द्वारा उत्तर प्रदेश के राष्ट्रीय उद्यान, टाइगर रिज़र्व, एलीफैंट रिजर्व, वन्यजीव अभ्यारण्य तथा रामसर स्थलों के बारे में भी जानेंगे|

उत्तर प्रदेश के पडोसी राज्य

उत्तर प्रदेश भारत के 8 राज्यों उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखण्ड व बिहार तथा 1 केन्द्रशासित प्रदेश दिल्ली व नेपाल देश के साथ सीमा साझा करता है|

  • उत्तर प्रदेश राज्य उत्तर में उत्तराखंड, उत्तर-पश्चिम में हिमाचल प्रदेश, पश्चिम में हरियाणा व दिल्ली, दक्षिण-पश्चिम में राजस्थान, दक्षिण में मध्य प्रदेश, दक्षिण-पूर्व में छत्तीसगढ़ व झारखण्ड, पूर्व में बिहार व उत्तर में नेपाल देश के साथ सीमा साझा करता है|
  • उत्तर प्रदेश का सोनभद्र जिला मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखण्ड व बिहार राज्यों के साथ सीमा साझा करता है|
  • उत्तर प्रदेश की पूर्व से पश्चिम दिशा में लम्बाई 650 किमी व उत्तर से दक्षिण दिशा में लम्बाई 240 किमी है|

नीचे दिए गए भारत के मानचित्र में उत्तर प्रदेश राज्य को दर्शाया गया है|

भारत में उत्तर प्रदेश का नक्शा
भारत में उत्तर प्रदेश का नक्शा

नीचे दिए गए मानचित्र में उत्तर प्रदेश की अन्य राज्यों के साथ सीमा को दर्शाया गया है|

उत्तर प्रदेश के पड़ोसी राज्य मानचित्र
उत्तर प्रदेश के पड़ोसी राज्य मानचित्र

उत्तर प्रदेश सामान्य ज्ञान

उत्तर प्रदेश राज्य से सम्बंधित महत्वपूर्ण सामान्य ज्ञान के तथ्य निम्न सारणी में दिए गए हैं|

उत्तर प्रदेश सामान्य ज्ञान
उत्तर प्रदेश की स्थापना 24 जनवरी 1950
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ
उत्तर प्रदेश में कुल जिले 75
उत्तर प्रदेश का उच्च न्यायालय प्रयागराज
उत्तर प्रदेश का जनसँख्या में स्थान प्रथम
उत्तर प्रदेश का क्षेत्रफल में स्थान चौथा
उत्तर प्रदेश की आधिकारिक भाषा हिंदी व उर्दू
लोक सभा 80 सीट
राज्य सभा 31 सीट
विधान सभा 403 सीट
विधान परिषद 100 सीट
उत्तर प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री गोविन्द वल्लभ पन्त
उत्तर प्रदेश के पहले राज्यपाल एच. फीरोजशाह मोदी

उत्तर प्रदेश के राजकीय प्रतीक

उत्तर प्रदेश राज्य के राजकीय प्रतीक निम्न सारणी में दिया गया है|

उत्तर प्रदेश के राजकीय प्रतीक
राजकीय खेल हॉकी
राजकीय पशु बारासिंघा
राजकीय पक्षी सारस
राजकीय मछली चीतल मछली
राजकीय पुष्प पलाश
राजकीय वृक्ष अशोक

उत्तर प्रदेश के राष्ट्रीय उद्यान

उत्तर प्रदेश राज्य में सिर्फ एक राष्ट्रीय उद्यान है जिसका नाम दुधवा राष्ट्रीय उद्यान है|

  • दुधवा राष्ट्रीय उद्यान उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में स्थित है|
  • बिली अर्जन सिंह के प्रयासों से दुधवा राष्ट्रीय उद्यान को वर्ष 1977 में स्थापित किया गया था|
  • दुधवा राष्ट्रीय उद्यान का कुल क्षेत्रफल 490.3 वर्ग किमी है जिसमे 190 वर्ग किमी का बफर ज़ोन भी शामिल है|
  • वर्ष 1958 में स्वाम्प हिरण के संरक्षण के लिए इसे एक वन्यजीव अभ्यारण्य के तौर पर स्थापित किया गया था|

नीचे दिए गए मानचित्र में दुधवा राष्ट्रीय उद्यान को दर्शाया गया है|

दुधवा राष्ट्रीय उद्यान मानचित्र
दुधवा राष्ट्रीय उद्यान मानचित्र

उत्तर प्रदेश के टाइगर रिजर्व

उत्तर प्रदेश राज्य में कुल 4 टाइगर रिजर्व हैं| दुधवा टाइगर रिजर्व, उत्तर प्रदेश का पहला टाइगर रिजर्व है|  रानीपुर टाइगर रिजर्व भारत का 53वाँ व सबसे नवीनतम टाइगर रिजर्व है| उत्तर प्रदेश के सभी टाइगर रिजर्व व उनकी घोषणा का वर्ष निम्न सारणी में दिया गया है|

क्र.सं. टाइगर रिजर्व घोषित वर्ष जिले का नाम
1. दुधवा टाइगर रिजर्व 1987 लखीमपुर खीरी
2. अमानगढ़ टाइगर रिजर्व 2012 बिजनौर
3. पीलीभीत टाइगर रिजर्व 2014 पीलीभीत
4. रानीपुर टाइगर रिजर्व 2022 चित्रकूट

दुधवा टाइगर रिजर्व

  • वर्ष 1987 में किशनपुर वन्यजीव अभ्यारण्य व कतरनियाघाट वन्यजीव अभ्यारण्य के क्षेत्रों को मिलाकर दुधवा टाइगर रिजर्व की घोषणा की गई|
  • मार्च 1984 में असम के पोबितोरा वन्यजीव अभ्यारण्य व नेपाल से भारतीय गैंडे को दुधवा राष्ट्रीय उद्यान में लाया गया था|

अमानगढ़ टाइगर रिजर्व

  • अमानगढ़ टाइगर रिजर्व उत्तर प्रदेश के बिजनोर जिले में स्थित है|
  • अमानगढ़ टाइगर रिजर्व का कुल क्षेत्रफल 95 वर्ग किमी है|
  • वर्ष 2012 में अमानगढ़ टाइगर रिजर्व की घोषणा किया गया था|
  • अमानगढ़ टाइगर रिजर्व उत्तर प्रदेश के बंटवारे से पहले जिम कॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यान का हिस्सा था|

पीलीभीत टाइगर रिजर्व

  • पीलीभीत टाइगर रिजर्व उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में स्थित है|
  • पीलीभीत टाइगर रिजर्व की घोषणा वर्ष 2014 में किया गया था|
  • पीलीभीत टाइगर रिजर्व को बाघों की आबादी को दुगुना करने के लिए TX2 अवार्ड भी दिया गया है|
  • टाइगर रिजर्व घोषित किये जाने के पूर्व इस संरक्षित क्षेत्र का उपयोग इमारती लकड़ियों के लिए किया जाता था|
  • पीलीभीत टाइगर रिजर्व में 127.45 वर्ग किमी का बफर क्षेत्र व 602.79 वर्ग किमी का कोर क्षेत्र शामिल है|

रानीपुर टाइगर रिजर्व

  • 31 अक्टूबर 2022 को केन्द्रीय वन व पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव के द्वारा भारत के 53वें व उत्तर प्रदेश के चौथे टाइगर रिजर्व के तौर पर ‘रानीपुर टाइगर रिजर्व’ की घोषणा की गई|
  • रानीपुर टाइगर रिजर्व उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले में स्थित है तथा इसका कुल क्षेत्रफल 529.36 वर्ग किमी है|
  • रानीपुर टाइगर रिजर्व, मध्य प्रदेश के पन्ना टाइगर रिजर्व से 150 किमी की दूरी पर स्थित है|
  • केन-बेतवा लिंक प्रोजेक्ट के कारण पन्ना टाइगर रिजर्व में जल-भराव की समस्या होती है और इस स्थित में टाइगर चित्रकूट की तरफ आ जाते हैं| इसी कारण से रानीपुर टाइगर रिजर्व को स्थापित किया गया है|

नीचे दिए गए मानचित्र में उत्तर प्रदेश के टाइगर रिजर्व को दर्शाया गया है|

उत्तर प्रदेश के टाइगर रिजर्व मानचित्र
उत्तर प्रदेश के टाइगर रिजर्व मानचित्र

उत्तर प्रदेश के हाथी रिजर्व

उत्तर प्रदेश राज्य में कुल 2 हाथी रिजर्व हैं, जिनके नाम, घोषणा का वर्ष तथा कुल क्षेत्रफल निम्न सारणी में दिया गया है|

क्र.सं. एलीफैंट रिजर्व घोषणा का वर्ष क्षेत्रफल
1. उत्तर प्रदेश एलीफैंट रिजर्व 2009 744 किमी2
2. तराई एलीफैंट रिजर्व 2022 3049 किमी2

उत्तर प्रदेश के दोनों एलीफैंट रिजर्व नीचे दिए गए मानचित्र में दर्शायें गए हैं|

उत्तर प्रदेश के एलीफैंट रिजर्व मानचित्र
उत्तर प्रदेश के एलीफैंट रिजर्व मानचित्र

तराई एलीफैंट रिजर्व

  • वर्ष 2022 में भारत के 33वें व उत्तर प्रदेश के दुसरे एलीफैंट रिजर्व की घोषणा की गई|
  • तराई एलीफैंट रिजर्व, उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी, बहराइच, पीलीभीत व शाहजहांपुर जिले में विस्तृत है|
  • इसका कुल क्षेत्रफल 3072 वर्ग किमी है|

उत्तर प्रदेश के दोनों एलीफैंट रिजर्व नीचे दिए गए मानचित्र में अंकित हैं|

उत्तर प्रदेश की रामसर साइट्स

उत्तर प्रदेश में कुल 10 रामसर साइट्स हैं जिनके नाम व घोषणा का वर्ष निम्न सारणी में दिया गया है|

क्र. सं. रामसर साइट घोषणा का वर्ष
1. ऊपरी गंगा नदी 2005
2. नवाबगंज पक्षी अभ्यारण्य 2019
3. सरसई नवर झील 2019
4. सैंडी पक्षी अभ्यारण्य 2019
5. समसपुर पक्षी अभ्यारण्य 2019
6. पार्वती अरगा पक्षी अभ्यारण्य 2019
7. समन पक्षी अभ्यारण्य 2019
8. सुर सरोवर झील 2020
9. हैदरपुर आर्द्रभूमि 2021
10 बखिरा वन्यजीव अभ्यारण्य 2021

उत्तर प्रदेश राज्य के सभी रामसर साइट्स नीचे दिए गए मानचित्र में अंकित हैं|

उत्तर प्रदेश के रामसर साइट्स मानचित्र
उत्तर प्रदेश के रामसर साइट्स मानचित्र

उत्तर प्रदेश के वन्यजीव अभ्यारण्य

उत्तर प्रदेश राज्य में कुल 22 वन्यजीव अभ्यारण्य हैं जिनके नाम निम्नलिखित हैं|

क्र. सं. वन्यजीव अभ्यारण्य जिले का नाम
1. बखिरा वन्यजीव अभ्यारण्य संत कबीर नगर
2. चन्द्र प्रभा वन्यजीव अभ्यारण्य चंदौली
3. हस्तिनापुर वन्यजीव अभ्यारण्य अमरोहा, बिजनौर, गाजियाबाद, मेरठ व मुज़फ्फरनगर
4. कछुआ वन्यजीव अभ्यारण्य वाराणसी
5. कैमूर वन्यजीव अभ्यारण्य मिर्ज़ापुर व सोनभद्र
6. कतरनियाघाट वन्यजीव अभ्यारण्य बहराइच
7. किशनपुर वन्यजीव अभ्यारण्य लखीमपुर खीरी
8. लाख बहोसी वन्यजीव अभ्यारण्य कन्नौज
9. महावीर स्वामी वन्यजीव अभ्यारण्य ललितपुर
10. राष्ट्रीय चम्बल अभ्यारण्य आगरा व इटावा
11. नवाबगंज पक्षी अभ्यारण्य उन्नाव
12. ओखला अभ्यारण्य गाजियाबाद व गौतम बुद्ध नगर
13. पार्वती अरगा पक्षी अभ्यारण्य गोंडा
14. पटना पक्षी अभ्यारण्य इटावा
15. रानीपुर वन्यजीव अभ्यारण्य बांदा व चित्रकूट
16. समसपुर अभ्यारण्य राय बरेली
17. सैंडी पक्षी अभ्यारण्य हरदोई
18. समन अभ्यारण्य मैनपुरी
19. सोहागी बरवा अभ्यारण्य महराजगंज
20. सुहेलवा अभ्यारण्य बलरामपुर, गोंडा व श्रावस्ती
21. सुर सरोवर अभ्यारण्य आगरा
22. सुरहा ताल अभ्यारण्य बलिया
23. विजई सागर अभ्यारण्य महोबा

उत्तर प्रदेश से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्न

प्रश्न – उत्तर प्रदेश कितने राज्यों के साथ सीमा साझा करता है?

उत्तर – उत्तर प्रदेश भारत के 8 राज्यों उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखण्ड व बिहार तथा 1 केन्द्रशासित प्रदेश दिल्ली व नेपाल देश के साथ सीमा साझा करता है|

प्रश्न – उत्तर प्रदेश में कुल कितने राष्ट्रीय उद्यान हैं?

उत्तर – उत्तर प्रदेश में एक राष्ट्रीय उद्यान है जिसका नाम दुधवा राष्ट्रीय उद्यान है|

प्रश्न – उत्तर प्रदेश में कुल कितने टाइगर रिजर्व हैं?

उत्तर – उत्तर प्रदेश में कुल 4 टाइगर रिजर्व हैं, जिनके नाम निम्नलिखित हैं|

  1. दुधवा टाइगर रिजर्व
  2. अमानगढ़ टाइगर रिजर्व
  3. पीलीभीत टाइगर रिजर्व
  4. रानीपुर टाइगर रिजर्व

प्रश्न – उत्तर प्रदेश में कुल कितने एलीफैंट रिजर्व हैं?

उत्तर – उत्तर प्रदेश में कुल 2 एलीफैंट रिजर्व हैं जिनके नाम ‘उत्तर प्रदेश एलीफैंट रिजर्व’ व ‘तराई एलीफैंट रिजर्व’ है|

प्रश्न – उत्तर प्रदेश में कुल कितने रामसर साइट्स हैं?

उत्तर – उत्तर प्रदेश में कुल 10 रामसर साइट्स हैं जिनके नाम निम्नलिखित हैं|

  1. ऊपरी गंगा नदी
  2. नवाबगंज पक्षी अभ्यारण्य
  3. सरसई नवर झील
  4. सैंडी पक्षी अभ्यारण्य
  5. समसपुर पक्षी अभ्यारण्य
  6. पार्वती अरगा पक्षी अभ्यारण्य
  7. समन पक्षी अभ्यारण्य
  8. सुर सरोवर झील
  9. हैदरपुर आर्द्रभूमि
  10. बखिरा वन्यजीव अभ्यारण्य

प्रश्न – उत्तर प्रदेश में कुल कितने वन्यजीव अभ्यारण्य हैं?

उत्तर – उत्तर प्रदेश में कुल 23 वन्यजीव अभ्यारण्य हैं जिनके नाम ऊपर दिए गए हैं|

इस आर्टिकल में हमने उत्तर प्रदेश राज्य से सम्बंधित महत्वपूर्ण तथ्यों के साथ मानचित्र के द्वारा उत्तर प्रदेश के राष्ट्रीय उद्यान, टाइगर रिज़र्व, एलीफैंट रिजर्व, वन्यजीव अभ्यारण्य तथा रामसर स्थलों के बारे में भी जान लिया है| आशा करते हैं कि यह लेख आपको पसंद आया होगा|

Leave a Comment