National Parks in Uttarakhand UPSC Map 2024 Free PDF Download

National Parks in Uttarakhand: भारत में 106 राष्ट्रीय उद्यान हैं, जिसमे से 5 राष्ट्रीय उद्यान राजस्थान राज्य में स्थित हैं| इस आर्टिकल में हम मानचित्र के साथ राजस्थान के राष्ट्रीय उद्यान [National Parks in Rajasthan] के बारे में पढेंगे| तो अगर आप किसी भी परीक्षा जैसे UPSC, IAS, SSC CHSL, Bank PO, IBPS, SSC CGL, SSC MTS, SSC GD, CDS, SSC CPO, NDA की तैयारी कर रहे है तो यह पोस्ट आपके लिए महत्वपूर्ण होगा|

जरुर पढ़िए – राज्यवार राष्ट्रीय उद्यान मानचित्र

National Parks in Uttarakhand

राजस्थान में 5 राष्ट्रीय उद्यान हैं| रणथम्भौर राष्ट्रीय उद्यान, राजस्थान राज्य का पहला राष्ट्रीय उद्यान है जिसे वर्ष 1980 में घोषित किया गया था| राजस्थान के 5 राष्ट्रीय उद्यान, सम्बंधित जिला व उनकी स्थापना का वर्ष निम्न सारणी में दिया गया है|

क्र.सं. राष्ट्रीय उद्यान जिला वर्ष क्षेत्रफल (किमी2)
1. रणथम्भौर राष्ट्रीय उद्यान सवाई माधोपुर 1980 282
2. केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान भरतपुर 1981 28.73
3. सरिस्का राष्ट्रीय उद्यान अलवर 1982 273.80
4. डेजर्ट राष्ट्रीय उद्यान बाड़मेर 1992 3162
5. मुकुंदरा हिल्स राष्ट्रीय उद्यान कोटा 2006 200.54

नीचे दिए गए मानचित्र में राजस्थान के 5 राष्ट्रीय उद्यान को दर्शाया गया है|

राजस्थान के 5 राष्ट्रीय उद्यान मानचित्र
National Parks in Uttarakhand Map

अब हम राजस्थान के 5 राष्ट्रीय उद्यान के बारे में डिटेल में डिस्कस पढेंगे|

रणथम्बौर राष्ट्रीय उद्यान राजस्थान

  • Ranthambore National Park – रणथम्बौर राष्ट्रीय उद्यान, राजस्थान राज्य के सवाईमाधोपुर जिले में अरावली व विन्ध्य की पहाड़ियों के जंक्शन पर स्थित एक संरक्षित क्षेत्र है|
  • वर्ष 1955 में इस वन क्षेत्र को सवाईमाधोपुर गेम अभ्यारण्य के रूप में स्थापित किया गया था|
  • वर्ष 1973 में यहाँ पर प्रोजेक्ट टाइगर की शुरुआत की गई तथा 1 नवम्बर, 1980 को आधिकारिक रूप से रणथम्बौर राष्ट्रीय पार्क की स्थापना की गई|
  • वर्ष 1992 में केलादेवी अभ्यारण्य व सवाई मानसिंह अभ्यारण्य का रणथम्बौर टाइगर रिजर्व में विलय कर दिया गया|
  • यह राष्ट्रीय उद्यान कुल 274 वर्ग किमी के क्षेत्रफल में विस्तृत है|
  • रणथम्बौर का किला इसी संरक्षित क्षेत्र के भीतर स्थित है|
  • इस राष्ट्रीय पार्क के उत्तर में बनास तथा दक्षिण में चम्बल नदी बहती है|

केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान राजस्थान

  • Keoladev National Park – केवलादेव राष्ट्रीय पार्क या केवलादेव घाना राष्ट्रीय पार्क, राजस्थान राज्य के भरतपुर जिले में स्थित एक संरक्षित क्षेत्र है|
  • वर्ष 1971 इसे एक संरक्षित क्षेत्र, मार्च 1976 में एक पक्षी अभ्यारण्य [भरतपुर पक्षी अभ्यारण्य] तथा 10 मार्च, 1982 को इसे एक राष्ट्रीय पार्क के रूप में घोषित किया गया|
  • केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान कुल 28.7 वर्ग किमी के क्षेत्र में विस्तृत है|
  • प्राचीन समय में यह क्षेत्र भरतपुर के राजा का शिकार क्षेत्र हुआ करता था तथा प्रत्येक वर्ष ब्रिटिश वाइसराय के सम्मान में पक्षियों के शिकार का आयोजन किया जाता था|
  • 1971 के रामसर कन्वेंशन के तहत वर्ष 1981 में इसे एक रामसर साईट घोषित किया गया तथा यह एक मानवनिर्मित आर्द्रभूमि है|
  • यूनेस्को द्वारा वर्ष 1985 में केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान को भारत के विश्व धरोहर स्थल की सूची में शामिल किया गया|
  • यह पक्षी अभ्यारण्य विश्व के पक्षियों का सबसे महत्वपूर्ण प्रजनन क्षेत्र है तथा सर्दियों में यहाँ साइबेरियन क्रेन पक्षी प्रवास करती है|

रेगिस्तान राष्ट्रीय उद्यान राजस्थान

  • Desert National Park – रेगिस्तान राष्ट्रीय पार्क, राजस्थान राज्य के जैसलमेर व बारमेर जिले में स्थित एक संरक्षित क्षेत्र है|
  • यह राजस्थान का सबसे बड़ा राष्ट्रीय पार्क है, जिसका कुल क्षेत्रफल 3162 वर्ग किमी है|
  • वर्ष 1981 में आधिकारिक रूप में रेगिस्तान राष्ट्रीय पार्क की घोषणा किया गया था|
  • रेगिस्तान राष्ट्रीय पार्क थार मरुस्थल का हिस्सा है तथा अधिकांश हिस्से में बालू के टीले दिखाई देंगे|
  • राजस्थान का राजकीय पक्षी गोदावन [ग्रेट इंडियन बस्टर्ड], राजकीय वृक्ष खेजड़ी, राजकीय पुष्प रोहिडा व राजकीय पशु चिंकारा रेगिस्तान राष्ट्रीय उद्यान में पाए जाते हैं|
  • थार मरुस्थल में साँपों की विभिन्न प्रजातियाँ पाई जाती हैं तथा भारत की 456 सरीसृप प्रजातियों का 11% इसी राष्ट्रीय उद्यान में पाया जाता है|

सरिस्का राष्ट्रीय उद्यान राजस्थान

  • Sariska National Park – सरिस्का राष्ट्रीय पार्क, राजस्थान राज्य के अलवर जिले में स्थित है|
  • अलवर जिले में स्थित इस वन क्षेत्र को 1958 में वन्यजीव अभ्यारण्य तथा वर्ष 1982 में राष्ट्रीय उद्यान का दर्जा दिया गया था तथा यह राष्ट्रीय पार्क 273 वर्ग किमी के क्षेत्र में विस्तृत है|
  • सरिस्का राष्ट्रीय उद्यान को वर्ष 1978 में प्रोजेक्ट टाइगर के तहत शामिल किया गया था तथा वर्ष 2005 के बाद यह सफलतापूर्वक स्थानांतरित बाघों के साथ विश्व का पहला रिजर्व बना|
  • सरिस्का राष्ट्रीय उद्यान अरावली पर्वत श्रृंखला में स्थित है तथा यहाँ कॉपर धातु की प्रचुरता पाई जाती है|

मुकुन्द्रा हिल्स राष्ट्रीय उद्यान राजस्थान

  • Mukundara Hills National Park – मुकुंदरा हिल्स राष्ट्रीय पार्क या दर्राह राष्ट्रीय पार्क, राजस्थान राज्य के कोटा जिले में स्थित एक संरक्षित क्षेत्र है तथा इसका कुल क्षेत्रफल 200 वर्ग किमी है|
  • वर्ष 2004 में 3 वन्यजीव अभ्यारण्यदर्राह वन्यजीव अभ्यारण्य, राष्ट्रीय चम्बल अभ्यारण्य तथा जवाहर सागर वन्यजीव अभ्यारण्य को मिलाकर मुकुंदरा हिल्स राष्ट्रीय पार्क की स्थापना की गई|
  • यह राष्ट्रीय पार्क मुकुंदरा व गगरोला पहाड़ियों के बीच दर्रे का कार्य करता है इसीलिए इसे दर्रा राष्ट्रीय उद्यान के नाम से भी जाना जाता है|
  • वर्ष 2013 में यहाँ पर प्रोजेक्ट टाइगर की शुरुआत की गई तथा यह राजस्थान का तीसरा टाइगर रिजर्व बना|
  • चम्बल नदी, मुकुंदरा वन्यजीव अभ्यारण्य की पश्चिमी व कालीसिंध नदी पूर्वी सीमा पर स्थित है|

तो इस प्रकार से हमने राजस्थान के 5 राष्ट्रीय उद्यान के बारे में विभिन्न परीक्षाओं के दृष्टिकोण से सभी महत्वपूर्ण तथ्यों को कवर कर लिया है |आशा करते हैं कि यह लेख आपको पसंद आया होगा|

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Comment