National Parks in Tamil Nadu in Hindi UPSC Map 2024 Free PDF Download

National Parks in Tamil Nadu: भारत में 106 राष्ट्रीय उद्यान है, जिसमे से 5 राष्ट्रीय उद्यान तमिलनाडु राज्य में स्थित हैं| इस आर्टिकल में हम मानचित्र के साथ तमिलनाडु राज्य के सभी राष्ट्रीय उद्यान [National Parks in Tamil Nadu] के बारे में पढेंगे| अगर आप किसी भी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो इस आर्टिकल को पूरा ध्यान से जरुर पढियेगा|

National Parks in Tamil Nadu

तमिल नाडु में 5 राष्ट्रीय उद्यान हैं| गुइंदी राष्ट्रीय उद्यान, तमिल नाडु राज्य का पहला राष्ट्रीय उद्यान है जिसे वर्ष 1976 में घोषित किया गया था| तमिल नाडु के 5 राष्ट्रीय उद्यान, सम्बंधित जिला व उनकी स्थापना का वर्ष निम्न सारणी में दिया गया है|

क्र. सं. राष्ट्रीय उद्यान जिला स्थापना क्षेत्रफल (KM2)
1. गुइंदी राष्ट्रीय उद्यान चेन्नई 1976 2.82
2. मन्नार की खाड़ी समुद्री राष्ट्रीय उद्यान रामनाथपुरम व थूथूकोडी 1980 6.23
3. इंदिरा गांधी अनामलाई राष्ट्रीय उद्यान कोयम्बटूर व तिरूप्पुर 1989 117.10
4. मुदुमलाई राष्ट्रीय उद्यान नीलगिरी 1990 103.24
5. मुकुर्थी राष्ट्रीय उद्यान नीलगिरी 1990 78.46

नीचे दिए गए मानचित्र में तमिल नाडु के राष्ट्रीय उद्यान दर्शाए गए हैं|

तमिल नाडु के राष्ट्रीय उद्यान मानचित्र
National Parks in Tamil Nadu Map

अब हम तमिल नाडु के राष्ट्रीय उद्यानों के बारे में डिटेल से पढेंगे|

गुइंदी राष्ट्रीय उद्यान तमिल नाडु

  • Guindy National Park – गुइंदी राष्ट्रीय उद्यान तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में स्थित है
  • इसे वर्ष 1977 में राष्ट्रीय उद्यान का दर्जा दिया गया था|
  • इसका कुल क्षेत्रफल 2.7 वर्ग किमी है|
  • यह राष्ट्रीय पार्क तमिलनाडु के राज्यपाल के आवास राजभवन के आस-पास के मैदान का विस्तार है|

वन्यजीव व वनस्पतियाँ

  • Flora and Fauna – इस उद्यान में चिंकारा, स्पॉटेड डियर, सियार, कछुआ, साँप की प्रजातियों सहित विभिन्न प्रकार की तितलियाँ, टिड्डे व मकड़ियाँ पाई जाती हैं|

गल्फ ऑफ़ मन्नार समुद्री राष्ट्रीय उद्यान तमिल नाडु

  • Gulf of Mannar Marine National Park – गल्फ ऑफ़ मन्नार राष्ट्रीय उद्यान भारत के तमिल नाडु राज्य में रामनाथपुरम व थूथूकोडी जिले के तटीय क्षेत्र मन्नार की खाड़ी में 21 द्वीपों पर आधारित एक राष्ट्रीय उद्यान है|
  • वर्ष 1986 में इसे राष्ट्रीय उद्यान का दर्जा दिया गया था|
  • इस पार्क का कुल क्षेत्रफल 560 वर्ग किमी है|
  • यह राष्ट्रीय पार्क गल्फ ऑफ़ मन्नार बायोस्फियर रिजर्व का कोर क्षेत्र है|

वन्यजीव व वनस्पतियाँ

  • Flora and Fauna – डूगोंग[समुद्री गाय], एक कमजोर समुद्री स्तनपायी, पार्क का प्रमुख स्तनधारी जीव है। इस राष्ट्रीय पार्क में इंडो-पैसिफ़िक बॉटलनोज़ डॉल्फ़िन, फ़िनलेस पोरपॉइज़, स्पिनर डॉल्फ़िन, आम डॉल्फ़िन, रिसो की डॉल्फ़िन, तरबूज-सिर वाली व्हेल और स्पर्म व्हेल आदि समुद्री जीव पाए जाते हैं|
  • इस राष्ट्रीय उद्यान में समुद्री घटक जैसे प्रवाल भित्तियाँ, समुद्री शैवाल समुदाय, समुद्री घास और मैंग्रोव आदि पाए जाते हैं|

अनामलाई राष्ट्रीय उद्यान तमिल नाडु

तमिल नाडु के राष्ट्रीय उद्यान मानचित्र
National Parks in Tamil Nadu Map
  • Anamalai National Park – अनामलाई राष्ट्रीय उद्यान तमिलनाडु राज्य के कोयम्बटूर व तिरूप्पुर जिले में स्थित है|
  • इसे वर्ष 1976 में राष्ट्रीय उद्यान का दर्जा दिया गया था तथा यह राष्ट्रीय पार्क 958 वर्ग किमी के क्षेत्र में विस्तृत है|
  • इस राष्ट्रीय पार्क को वर्ष 2007 में तमिलनाडु के चौथे टाइगर रिजर्व के रूप में घोषित किया गया था|

वन्यजीव व वनस्पतियाँ

  • Flora and Fauna – इस राष्ट्रीय उद्यान में एशियाई हाथी, नीलगिरि ताहर, शेर के समान पूंछ वाला मकैक बन्दर, स्पॉटेड हिरन, बार्किंग डियर, नीलगिरि लंगूर आदि जानवर पाए जाते हैं|

मुदुमलाई राष्ट्रीय उद्यान तमिल नाडु

  • Mudumalai National Park – मुदुमलाई राष्ट्रीय उद्यान तमिलनाडु राज्य के नीलगिरी जिले में स्थित है व नीलगिरि बायोस्फियर रिजर्व का हिस्सा है|
  • यह राष्ट्रीय उद्यान कर्नाटक व केरल राज्यों के साथ सीमा साझा करता है|
  • इसे 1940 में स्थापित किया गया था तथा इसका क्षेत्रफल 321 वर्ग किमी है|
  • इसके पश्चिम में यह वायानाड वन्यजीव अभ्यारण्य व उत्तर में बांदीपुर राष्ट्रीय उद्यान स्थित है|
  • यह एक टाइगर रिजर्व भी है|

वन्यजीव व वनस्पतियाँ

  • Flora and Fauna – इस राष्ट्रीय उद्यान में बाघ, तेंदुआ, जंगली बिल्ली, गोल्डन सियार, स्लॉथ भालू जैसे जानवर पाए जाते हैं|
  • मुदुमलाई राष्ट्रीय पार्क में 498 पौधों की प्रजातियाँ पाई जाती हैं जिसमे 154 वृक्ष, 77 झाड़ियाँ, 214 औषधीय व 53 वाइन की प्रजातियाँ शामिल हैं|

मुकुर्थी राष्ट्रीय उद्यान तमिल नाडु

तमिल नाडु के राष्ट्रीय उद्यान मानचित्र
National Parks in Tamil Nadu Map
  • Mukurthi National Park – मुकुर्थी राष्ट्रीय उद्यान दक्षिण भारत के तमिल नाडु राज्य के नीलगिरि ज़िले में स्थित है|
  • वर्ष 2001 में इसे राष्ट्रीय उद्यान का दर्जा दिया गया था|
  • यह राष्ट्रीय उद्यान 78.46 वर्ग किमी के क्षेत्रफल में विस्तृत है व नीलगिरी बायोस्फियर रिजर्व का हिस्सा है|
  • इस राष्ट्रीय उद्यान का निर्माण तमिलनाडु के राजकीय पशु नीलगिरी ताहर के संरक्षण के लिए किया गया था|

वन्यजीव व वनस्पतियाँ

  • Flora and Fauna – इस राष्ट्रीय उद्यान में नीलगिरी ताहर, एशियाई हाथी, बाघ, नीलगिरी लंगूर जैसे स्तनधारी सहित तेंदुआ, जंगली बिल्ली, भौकने वाला हिरन, सांभर, जंगली कुत्ते जैसे जानवर पाए जाते हैं|
  • इस उद्यान में शोला घास के मैदान की पारिस्थितिकी सहित रोड़ोदेड्रोन, आर्किड आदि के वृक्ष पाए जाते हैं|

तो इस प्रकार से हमने तमिल नाडु राज्य के सभी 5 राष्ट्रीय उद्यानों के बारे में विभिन्न परीक्षाओं के दृष्टिकोण से सभी महत्वपूर्ण तथ्यों को कवर कर लिया है |आशा करते हैं कि यह पोस्ट आपको पसंद आया होगा|

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Comment