National Parks in Kerala in Hindi UPSC Map 2024 Free PDF Download

National Parks in Kerala: वर्तमान में भारत में आधिकारिक तौर पर कुल 106 राष्ट्रीय उद्यान हैं, जिसमे से कुल 6 राष्ट्रीय उद्यान केरल राज्य में स्थित हैं| इस आर्टिकल में हम मानचित्र के साथ केरल राज्य के सभी 6 राष्ट्रीय उद्यान [National Parks in Kerala] के बारे में पढेंगे| अगर आप किसी भी परीक्षा जैसे UPSC, IAS, State PCS, SSC CHSL, SSC CGL, SSC GD, SSC CPO, NDA, SSC MTS, CDS, Bank PO, IBPS आदि की तैयारी कर रहे हैं तो यह आर्टिकल आपके लिए महत्वपूर्ण होगा|

National Parks in Kerala

केरल में 6 राष्ट्रीय उद्यान हैं, सम्बंधित जिलों के साथ इनके नाम, घोषणा का वर्ष व क्षेत्रफल निम्न तालिका में दिया गया है|

क्र.सं. राष्ट्रीय उद्यान जिला घोषित वर्ष क्षेत्रफल (किमी2)
1. एरवीकुलम राष्ट्रीय उद्यान एरनाकुलम 1978 97
2. पेरियार राष्ट्रीय उद्यान इडुक्की व पथनमथित्ता 1982 350
3. शांत घाटी राष्ट्रीय उद्यान मलप्पुरम व पलक्कड़ 1984 89.52
4. अनामुदी शोला राष्ट्रीय उद्यान इडुक्की 2003 7.50
5. माथिकेत्तन शोला राष्ट्रीय उद्यान इडुक्की 2003 12.82
6. पम्बादम शोला राष्ट्रीय उद्यान इडुक्की 2003 1.32

केरल राज्य के सभी 6 राष्ट्रीय उद्यान नीचे मानचित्र में अंकित किये गए हैं|

केरल के 6 राष्ट्रीय उद्यान मानचित्र
National Parks in Kerala

अब हम केरल के सभी 6 राष्ट्रीय उद्यानों के बारे में डिटेल में पढेंगे|

शांत घाटी राष्ट्रीय उद्यान केरल

  • Silent Valley National Park – शांत घाटी राष्ट्रीय उद्यान, केरल राज्य के मलप्पुरम तथा पलक्कड़ व तमिलनाडु राज्य के नीलगिरी जिले में स्थित है|
  • यह राष्ट्रीय उद्यान नीलगिरि बायोस्फियर रिजर्व के कोर एरिया में 89.52 वर्ग किमी के क्षेत्र में विस्तृत है|
  • वनस्पति विज्ञानी रॉबर्ट वाइट द्वारा 1847 में साइलेंट वैली नेशनल उद्यान को खोजा गया था|
  • वर्ष 1914 में इसे रिजर्व्ड फारेस्ट व वर्ष 1984 में राष्ट्रीय उद्यान के तौर पर घोषित किया गया तथा वर्ष 1986 में इसे नीलगिरि बायोस्फियर रिजर्व के कोर एरिया में शामिल किया गया|
  • करीमपुइया वन्यजीव अभ्यारण्य, न्यू अमराबलम रिजर्व्ड फारेस्ट, मुकुर्थी राष्ट्रीय उद्यानशांत घाटी राष्ट्रीय उद्यान के पास स्थित है|

वन्यजीव व वनस्पतियाँ

  • Flora and Fauna – शांत घाटी राष्ट्रीय उद्यान मुख्यतः स्तनधारी जानवरों के लिए प्रसिद्ध है|
  • प्रमुख जानवर – बाघ, शेर के समान पूंछ वाला मकैक बन्दर, छोटा भारतीय बिलाव, नीलगिरी लंगूर, तेंदुआ, वाइल्ड डॉग, उड़ने वाली गिलहरी, वाइल्ड बोर, सांभर, स्पॉटेड डियर, बोनेट मकैक बन्दर आदि|

शांत घाटी राष्ट्रीय पार्क में मुख्यतः चार प्रकार की वनस्पतियाँ पाई जाती हैं|

  1. उष्णकटिबंधीय पश्चिमी तट सदाबहार वन
  2. दक्षिणी उप-उष्णकटिबंधीय चौड़ी पत्तियों के पहाड़ी वन
  3. घास के मैदान
  4. दक्षिणी पर्वतीय आर्द्र उपोष्णकटिबंधीय वन

एरवीकुलम राष्ट्रीय उद्यान केरल

  • Eravikulam National Park – एरवीकुलम राष्ट्रीय उद्यान केरल राज्य के इडुक्की व एर्नाकुलम जिले में स्थित है|
  • यह राष्ट्रीय पार्क केरल राज्य का पहला राष्ट्रीय पार्क है तथा इसे वर्ष 1975 में वन्यजीव अभ्यारण्यवर्ष 1978 में राष्ट्रीय उद्यान के रूप में घोषित किया गया था|
  • इसका कुल क्षेत्रफल 97 वर्ग किमी है|
  • दक्षिण भारत की सबसे ऊँची अनाईमुदी चोटी, एरवीकुलम राष्ट्रीय उद्यान में स्थित है|

वन्यजीव व वनस्पतियाँ

  • Flora and Fauna – नीलगिरी ताहर की 50% से ज्यादा प्रजातियाँ एरवीकुलम राष्ट्रीय उद्यान में पायी जाती हैं|
  • प्रमुख जानवर – चीता, बाघ, तेंदुआ, जायंट स्कुर्रेल, वाइल्ड डॉग, नीलगिरी लंगूर, आदि|
  • एरवीकुलम राष्ट्रीय उद्यान में घास के मैदान व घाटी के उपरी भाग में शोला फारेस्ट पाए जाते हैं|
  • इस राष्ट्रीय उद्यान में नीलाकुरिंजी नामक पुष्प पाए जाते हैं, जोकि 12 वर्ष के अन्तराल पर खिलते हैं|

अनाईमुदी शोला राष्ट्रीय उद्यान केरल

केरल के 6 राष्ट्रीय उद्यान मानचित्र
National Parks in Kerala
  • Anamudi Shola National Park – अनाईमुदी शोला राष्ट्रीय उद्यान पश्चिमी घाट की पहाड़ियों के साथ केरल राज्य के इडुक्की जिले में स्थित है|
  • यह राष्ट्रीय उद्यान मन्नावन शोला, इदीवरा शोला व पुल्लार्दी शोला को मिलाकर स्थापित किया गया है|
  • इस राष्ट्रीय उद्यान का कुल क्षेत्रफल 42.68 वर्ग किमी है|

वन्यजीव व वनस्पतियाँ

  • Flora and Fauna – अनाईमुदी राष्ट्रीय उद्यान में उप-उष्णकटिबंधीय पहाड़ी वन व पर्वतीय आर्द्र शीतोष्ण वन पाए जाते हैं|
  • प्रमुख जानवर – एशियाई हाथी, सांभर, लंगूर, जंगली बिल्ली, गौर, तेंदुआ, वाइल्ड डॉग आदि|

पेरियार राष्ट्रीय उद्यान केरल

  • Periyar National Park – पेरियार राष्ट्रीय उद्यान केरल राज्य के इडुक्की व पथनामथित्ता जिले में स्थित है तथा केरल राज्य का सबसे बड़ा संरक्षित क्षेत्र है|
  • वर्ष 1982 में 350 वर्ग किमी के क्षेत्र में विस्तृत स्थान को पेरियार राष्ट्रीय उद्यान के रूप में घोषित किया गया|
  • यह राष्ट्रीय उद्यान पश्चिमी घाट के पश्चिम में इलायची व पन्दालम की पहाड़ियों पर फैला हुआ है|
  • पेरियार राष्ट्रीय उद्यान, केरल राज्य का प्रमुख टाइगर रिजर्व व एलीफैंट रिजर्व भी है|
  • वर्ष 1895 में मुल्लापेरियार नदी पर पेरियार राष्ट्रीय उद्यान के भीतर एक बाँध बनाकर पेरियार झील का निर्माण किया गया था|

वन्यजीव व वनस्पतियाँ

  • Flora and Fauna – यह राष्ट्रीय उद्यान एशियाई हाथियों के लिए प्रसिद्ध है|
  • प्रमुख जानवर – तेंदुआ, लंगूर, बाघ, स्लॉथ बियर, नीलगाय, ग्रेट इंडियन हॉर्नबिल, बार्किंग डियर, बोनेट बन्दर आदि|
  • पेरियार राष्ट्रीय उद्यान में 7 प्रकार की वनस्पतियाँ जैसे सदाबहार, अर्द्ध-सदाबहार, आर्द्र पर्णपाती, घास के मैदान, सवाना आदि पाई जाती है|
  • प्रमुख वृक्ष – चन्दन, कोकम, कटहल, सागौन, शीशम आदि|

पम्बादम शोला राष्ट्रीय उद्यान केरल

  • Pambadum Shola National Park – पम्बादम शोला राष्ट्रीय उद्यान, केरल राज्य के इडुक्की जिले में तमिलनाडु राज्य की सीमा पर स्थित है|
  • इस राष्ट्रीय उद्यान की स्थापना वर्ष 2003 में किया गया था तथा यह 1.32 वर्ग किमी के क्षेत्रफल पर विस्तृत है|
  • यह केरल का सबसे छोटा राष्ट्रीय पार्क है|

वन्यजीव व वनस्पतियाँ

  • Flora and Fauna – पम्बादम शोला राष्ट्रीय उद्यान में शोला फॉरेस्ट्स, घास के मैदान व झाड़ियाँ पाई जाती हैं|
  • प्रमुख जानवर – सांभर, वाइल्ड बोर, एशियाई हाथी, लंगूर व गौर आदि|

मथिकट्टन शोला राष्ट्रीय उद्यान केरल

केरल के 6 राष्ट्रीय उद्यान मानचित्र
National Parks in Kerala
  • Mathikettan Shola National Park – मथिकत्तन शोला राष्ट्रीय उद्यान, केरल राज्य के इडुक्की जिले में स्थित है|
  • वर्ष 2008 में केरल राज्य की सरकार द्वारा राष्ट्रीय पार्क के रूप में घोषित किया गया था|
  • यह राष्ट्रीय उद्यान एरवीकुलम व पम्बादम शोला राष्ट्रीय उद्यान के मध्य में स्थित है|

वन्यजीव व वनस्पतियाँ

  • Flora and Fauna – मथिकट्टन शोला राष्ट्रीय उद्यान में स्तनधारी, सरीसृप, तितलियों व चिड़ियों की विभिन्न प्रजातियाँ पाई जाती हैं|
  • प्रमुख जानवर – सांभर, वाइल्ड बोर, तेंदुआ, एशियाई हाथी, एशियाई वाइल्ड डॉग, जंगली बिल्ली, बिलाव, गौर, मालाबार जायंट गिलहरी आदि|
  • मथिकट्टन शोला राष्ट्रीय उद्यान, पर्वतीय सदाबहार वन पारिस्थितिकी तंत्र का सर्वोत्तम उदाहरण है|
  • मथिकट्टन शोला राष्ट्रीय उद्यान में मुख्यतः चार प्रकार की वनस्पतियाँ जैसे – उष्णकटिबंधीय सदाबहार वन, अर्द्ध सदाबहार वन, आर्द्र पर्णपाती वन व घास के मैदान पाए जाते हैं|

तो इस प्रकार से हमने केरल राज्य के सभी 6 राष्ट्रीय उद्यानों के बारे में विभिन्न परीक्षाओं के दृष्टिकोण से सभी महत्वपूर्ण तथ्यों को कवर कर लिया है |आशा करते हैं कि यह लेख आपको पसंद आया होगा|

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Comment