National Parks in Karnataka UPSC Map 2024 Free PDF Download

National Parks in Karnataka: वर्तमान में भारत में कुल 106 राष्ट्रीय उद्यान हैं, जिसमे से 5 राष्ट्रीय उद्यान कर्नाटक राज्य में स्थित हैं| इस आर्टिकल में हम मानचित्र के साथ कर्नाटक राज्य के सभी 5 राष्ट्रीय उद्यान [National Parks of Karnataka] के बारे में पढेंगे| अगर आप किसी भी परीक्षा की तैयारी कर रहे है तो इस आर्टिकल को पूरा जरुर पढ़िए|

जरुर पढ़िए – राज्यवार राष्ट्रीय उद्यान मानचित्र

कर्नाटक के राष्ट्रीय उद्यान

कर्नाटक राज्य में कुल 5 राष्ट्रीय उद्यान स्थित हैं| वर्ष नीचे तालिका कर्नाटक के राष्ट्रीय उद्यान, सम्बंधित जिला, स्थापना का वर्ष व कुल क्षेत्रफल दिया गया है|

क्र. सं. राष्ट्रीय उद्यान का नाम जिला स्थापना क्षेत्रफल (किमी2)
1. बांदीपुर राष्ट्रीय उद्यान चमराजनगर 1974 874.2
2. बन्नेरघट्टा राष्ट्रीय उद्यान बेंगलुरु व रामनगर 1974 260.51
3. कूद्रेमुख राष्ट्रीय उद्यान चिकमंगलूर, दक्षिण कन्नड़ व उडुपी 1987 600.32
4. अंशी राष्ट्रीय उद्यान कन्नड़ 1987 417.37
5. नागरहोल (राजीव गाँधी) राष्ट्रीय उद्यान कोडागु व मैसूर 1988 643.39

कर्नाटक राज्य के सभी 5 राष्ट्रीय उद्यान दिए गए मानचित्र में अंकित किये गए हैं|

कर्नाटक के राष्ट्रीय उद्यान मानचित्र
National Parks in Karnataka Map

अब हम कर्नाटक के सभी राष्ट्रीय उद्यानों के बारे में डिटेल में डिस्कस करेंगे|

बांदीपुर राष्ट्रीय उद्यान कर्नाटक

  • Bandipura Shola National Park – बांदीपुर राष्ट्रीय उद्यान, कर्नाटक राज्य के चमराजनगर जिले में स्थित है|
  • वर्ष 1931 में मैसूर साम्राज्य के महाराजा द्वारा 90 वर्ग किमी के क्षेत्र को वेणुगोपाल वन्यजीव उद्यान के तौर पर घोषित किया गया|
  • वर्ष 1973 में वेणुगोपाल वन्यजीव उद्यान में 800 वर्ग किमी के क्षेत्र को शामिल करके इसे बांदीपुर टाइगर रिजर्व व 1974 में इसे आधिकारिक तौर पर राष्ट्रीय उद्यान का दर्जा दिया गया|
  • बांदीपुर राष्ट्रीय उद्यान, नीलगिरी बायोस्फियर रिजर्व का हिस्सा है तथा नागरहोल, मुदुमलाई राष्ट्रीय उद्यान व वायनाड काम्प्लेक्स के साथ यह एशियाई हाथियों का सबसे बड़ा निवास स्थान है|

वन्यजीव व वनस्पतियाँ

  • Flora and Fauna – बांदीपुर राष्ट्रीय उद्यान में जानवरों की लुप्तप्राय व सुभेद्य प्रजातियाँ पाई जाती है
  • प्रमुख जानवर – सियार, एशियाई हाथी, बाघ, स्लॉथ बियर, गौर, भारतीय रॉक पाइथन, हिरन आदि|
  • इस राष्ट्रीय उद्यान में इमारती लकड़ियों के वृक्ष जैसे – सागौन, शीशम, चन्दन, बांस, भारतीय कीनो वृक्ष आदि पाए जाते हैं|

बन्नेरघट्टा राष्ट्रीय उद्यान कर्नाटक

  • Bannerghatta National Park – बन्नेरघट्टा राष्ट्रीय उद्यान, कर्नाटक राज्य की राजधानी बेंगलुरु व रामनगर जिले में स्थित है|
  • वर्ष 1974 में इसे राष्ट्रीय उद्यान का दर्जा दिया गया तथा यह राष्ट्रीय उद्यान 260.51 वर्ग किमी के क्षेत्रफल पर विस्तृत है|
  • वर्ष 2002 में इस राष्ट्रीय उद्यान के एक छोटे से हिस्से को बन्नेरघट्टा जैविक पार्क के रूप में व 2004 में राष्ट्रीय उद्यान के रूप में घोषित किया गया|

कुद्रेमुख राष्ट्रीय उद्यान कर्नाटक

कर्नाटक के राष्ट्रीय उद्यान मानचित्र
National Parks in Karnataka Map
  • Kudremukh National Park – कुद्रेमुख राष्ट्रीय उद्यान, कर्नाटक राज्य के चिकमंगलूर, दक्षिण कन्नड़ व उडुपी जिले के ट्राई-जंक्शन पर स्थित है|
  • यह राष्ट्रीय उद्यान नेत्रावथी, तुंग व भद्रा आदि नदियों का उद्गम स्त्रोत है तथा कुद्रेमुख पर्वत शिखर के नाम पर इस राष्ट्रीय उद्यान का नाम रखा गया|
  • वर्ष 1987 में, कुद्रेमुख के फारेस्ट एरिया को राष्ट्रीय उद्यान के रूप में घोषित किया गया तथा इसका कुल क्षेत्रफल 600.32 वर्ग किमी है|
  • कुद्रेमुख राष्ट्रीय उद्यान, शेर के सामान पूंछ वाले मकैक बन्दर के लिए प्रसिद्ध है|

अंशी राष्ट्रीय उद्यान कर्नाटक

  • Anshi National Park – अंशी राष्ट्रीय उद्यान, कर्नाटक राज्य के उत्तर कन्नड़ जिले में स्थित है|
  • मई, 1956 को फारेस्ट एरिया को दांडेली वन्यजीव अभ्यारण्य के रूप में व 2 सितम्बर 1987 को राष्ट्रीय पार्क के रूप में घोषित किया गया|
  • इसका कुल क्षेत्रफल 417.34 वर्ग किमी है|
  • जनवरी 2007 में अंशी राष्ट्रीय उद्यान व दांडेली वन्यजीव अभ्यारण्य को “अंशी दांडेली टाइगर रिजर्व” घोषित किया गया व वर्ष 2015 में इसका नाम बदलकर काली टाइगर रिजर्व किया गया|
  • काली नदी, अंशी राष्ट्रीय उद्यान से होकर बहती है|
  • यह राष्ट्रीय उद्यान, पश्चिमी घाट पर्वत श्रेणी के 25 वैश्विक जैवविविधता हॉटस्पॉट में से एक है|

नागरहोल राष्ट्रीय उद्यान कर्नाटक

कर्नाटक के राष्ट्रीय उद्यान मानचित्र
National Parks in Karnataka Map
  • Nagarahole National Park – नागरहोल राष्ट्रीय उद्यान, कर्नाटक राज्य के कोडागु व मैसूर जिले में स्थित है|
  • वर्ष 1988 में नागरहोल राष्ट्रीय उद्यान को राष्ट्रीय पार्क के तौर पर घोषित किया गया था और इसका कुल क्षेत्रफल 642.39 वर्ग किमी है|
  • नागरहोल राष्ट्रीय उद्यान को वर्ष 1999 में भारत के 37वें टाइगर रिजर्व के रूप में घोषित किया गया तथा वर्ष 2000 में यहाँ पर प्रोजेक्ट एलीफैंट की शुरुआत की गई|
  • इस राष्ट्रीय पार्क के दक्षिण-पूर्व में बांदीपुर राष्ट्रीय उद्यान व मुदुमलाई टाइगर रिजर्व, उत्तर में तालकावेरी वन्यजीव अभ्यारण्य तथा दक्षिण-पश्चिम में वायानाड वन्यजीव अभ्यारण्य स्थित है|
  • काबिनी जलाशय, बांदीपुर राष्ट्रीय उद्यान व नागरहोल राष्ट्रीय पार्क को अलग करता है|

तो इस प्रकार से हमने कर्नाटक राज्य के सभी 5 राष्ट्रीय उद्यानों के बारे में विभिन्न परीक्षाओं के दृष्टिकोण से सभी महत्वपूर्ण तथ्यों को कवर कर लिया है| आशा करते हैं कि यह लेख आपको पसंद आया होगा|

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Comment