National Parks in Andaman and Nicobar in Hindi UPSC Map 2024 Free PDF

National Parks in Andaman and Nicobar – भारत में कुल 106 राष्ट्रीय उद्यान हैं, जिसमे से कुल 9 राष्ट्रीय उद्यान अंडमान व निकोबार केंद्रशासित प्रदेश में स्थित हैं| इस आर्टिकल में हम मानचित्र के साथ अंडमान व निकोबार केंद्रशासित प्रदेश के सभी राष्ट्रीय उद्यान [National Parks in Andman and Nicobar] के बारे में जानेंगे| तो अगर आप किसी भी परीक्षा जैसे UPSC, IAS, SSC MTS, SSC CGL, SSC GD, SSC CHSL, SSC CPO, NDA, Bank PO, IBPS, CDS की तैयारी कर रहे है तो इस आर्टिकल को पूरा जरुर पढ़िए|

National Parks in Andaman and Nicobar

निम्न सारणी में अंडमान व निकोबार के राष्ट्रीय उद्यान, स्थापना का वर्ष तथा कुल क्षेत्रफल की जानकारी को साझा किया गया है|

क्र. सं. राष्ट्रीय उद्यान स्थापना क्षेत्रफल (किमी2)
1. महात्मा गांधी समुद्री राष्ट्रीय उद्यान 1983 281.50
2. मध्य बटन द्वीप राष्ट्रीय उद्यान 1987 0.44
3. माउंट हैरियट राष्ट्रीय उद्यान 1987 46.62
4. उत्तरी बटन द्वीप राष्ट्रीय उद्यान 1987 0.44
5. सैडल पीक राष्ट्रीय उद्यान 1987 32.54
6. दक्षिण बटन द्वीप राष्ट्रीय उद्यान 1987 0.03
7. कैंपबेल बे राष्ट्रीय उद्यान 1992 426.23
8. गैलाथिया राष्ट्रीय उद्यान 1992 110
9. रानी झांसी समुद्री राष्ट्रीय उद्यान 1996 256.14

नीचे दिए गए मानचित्र में अंडमान व निकोबार के राष्ट्रीय उद्यान अंकित किये गए हैं|

अंडमान व निकोबार के राष्ट्रीय उद्यान मानचित्र
National Parks in Andaman and Nicobar

अब हम अंडमान व निकोबार के राष्ट्रीय उद्यान के बारे में डिटेल में डिस्कस करेंगे|

महात्मा गाँधी समुद्री राष्ट्रीय उद्यान

  • Mahatma Gandhi Marine National Park – महात्मा गाँधी समुद्री राष्ट्रीय उद्यान, अंडमान व निकोबार के रुतलैंड द्वीपसमूह पर स्थित है|
  • वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 के तहत 24 मई 1983 को प्रवालों व समुद्री कछुओं के संरक्षण के लिए इस राष्ट्रीय उद्यान के स्थापना की घोषणा किया गया था|

मध्य बटन द्वीप राष्ट्रीय उद्यान

  • Middle Button Island National Park – मध्य बटन द्वीप राष्ट्रीय उद्यान, अंडमान व निकोबार द्वीपसमूह में स्थित एक संरक्षित क्षेत्र है|
  • वर्ष 1979 में मध्य बटन द्वीप को राष्ट्रीय उद्यान का दर्जा दिया गया था|
  • मध्य अंडमान द्वीप राष्ट्रीय पार्क का कुल क्षेत्रफल 64 वर्ग किमी है|

माउंट हैरियट राष्ट्रीय उद्यान

  • Mount Harriett National Park – माउंट हैरियट राष्ट्रीय उद्यान, अंडमान व निकोबार द्वीपसमूह पर स्थित है|
  • माउंट हैरियट राष्ट्रीय उद्यान को माउंट मणिपुर राष्ट्रीय उद्यान के नाम से भी जाना जाता है|
  • वर्ष 2021 में भारत सरकार द्वारा वर्ष 1891 में हुए अंग्रेज-मणिपुर युद्ध में शहीद हुए महाराजा कुलचन्द्र सिंह व 22 अन्य स्वतंत्रता सेनानियों की स्मृति में माउंट हैरियट राष्ट्रीय उद्यान का नाम बदलकर माउंट मणिपुर राष्ट्रीय उद्यान किया गया|
  • इस राष्ट्रीय उद्यान की स्थापना वर्ष 1979 में किया गया था तथा यह कुल 4.62 वर्ग किमी के क्षेत्रफल पर विस्तृत है|
  • राष्ट्रीय उद्यान में स्थित माउंट हैरियट चोटी, जिसकी ऊंचाई 383 मीटर है, अंडमान व निकोबार द्वीपसमूह की तीसरी सबसे ऊँची चोटी है|
  • ब्रिटिश आर्मी ऑफिसर रोबर्ट क्रिस्टोफर टायलर की पत्नी हैरियट सी टायलर की स्मृति में पार्क का नामकरण किया गया था|
  • 20 रुपये के गुलाबी रंग के नोट के पिछले हिस्से पर माउंट हैरियट राष्ट्रीय पार्क का दृश्य अंकित है|
  • अंग्रेजों के शासनकाल में सजा प्राप्त कैदियों के लिए प्रसिद्ध काला पत्थर माउंट मणिपुर राष्ट्रीय पार्क से 2 किमी की दूरी पर स्थित है|

उत्तरी बटन द्वीप राष्ट्रीय उद्यान

  • North Button Island National Park – उत्तरी बटन द्वीप राष्ट्रीय उद्यान, अंडमान व निकोबार द्वीपसमूह के अंडमान जिले में स्थित एक संरक्षित क्षेत्र है|
  • वर्ष 1979 में उत्तरी बटन द्वीप को राष्ट्रीय उद्यान का दर्जा दिया गया था|
  • यह राष्ट्रीय उद्यान लॉन्ग द्वीप से 16 किमी व राजधानी पोर्ट ब्लेयर से 90 किमी की दूरी पर स्थित है|

सैडल पीक राष्ट्रीय उद्यान

  • Saddle National Park – सैडल पीक राष्ट्रीय उद्यान, अंडमान व निकोबार द्वीपसमूह पर स्थित है|
  • वर्ष 1979 में इसे राष्ट्रीय उद्यान का दर्जा दिया गया था|
  • अंडमान व निकोबार की सबसे ऊँची चोटी सैडल पीक जिसकी ऊंचाई 737 मीटर है, इसी राष्ट्रीय उद्यान में स्थित है|

दक्षिण बटन द्वीप राष्ट्रीय उद्यान

  • South Button Island National Park – दक्षिण बटन द्वीप राष्ट्रीय उद्यान, अंडमान व निकोबार द्वीपसमूह में स्थित एक संरक्षित क्षेत्र है|
  • वर्ष 1979 में दक्षिण बटन द्वीप को राष्ट्रीय उद्यान का दर्जा दिया गया था तथा यह भारत का सबसे छोटा राष्ट्रीय उद्यान है|
  • दक्षिण अंडमान द्वीप राष्ट्रीय पार्क का कुल क्षेत्रफल 5 वर्ग किमी है|
  • दक्षिण बटन द्वीप राष्ट्रीय उद्यान, रानी झाँसी समुद्री राष्ट्रीय उद्यान का हिस्सा है तथा यह स्वराज द्वीप (पूर्व में नाम – हैवलॉक द्वीप) के दक्षिण पश्चिम में स्थित है|

कैम्पबेल बे राष्ट्रीय उद्यान

  • Campbell Bay National Park – कैम्पबेल बे राष्ट्रीय उद्यान, अंडमान व निकोबार द्वीप समूह के ग्रेट निकोबार द्वीप पर स्थित है|
  • वर्ष 1992 में ग्रेट निकोबार बायोस्फियर रिजर्व के 426 वर्ग किमी के क्षेत्रफल को कैम्पबेल बे राष्ट्रीय उद्यान के रूप में घोषित किया गया था|
  • यह राष्ट्रीय उद्यान गैलिथिया राष्ट्रीय उद्यान से 12 किमी चौड़े फारेस्ट बफर ज़ोन से अलग होता है|

गैलाथिया राष्ट्रीय उद्यान

  • Galathea National Park – गैलिथिया बे राष्ट्रीय उद्यान, अंडमान व निकोबार द्वीप समूह के ग्रेट निकोबार द्वीप पर स्थित है|
  • वर्ष 19992 में गैलिथिया राष्ट्रीय उद्यान का दर्जा दिया गया था तथा यह राष्ट्रीय पार्क कुल 110 वर्ग किमी के क्षेत्रफल पर विस्तृत है|
  • गैलिथिया राष्ट्रीय उद्यान, ग्रेट निकोबार बायोस्फियर रिजर्व का हिस्सा है|

रानी झाँसी समुद्री राष्ट्रीय उद्यान

  • Rani Jhansi Marine National Park – रानी झांसी समुद्री राष्ट्रीय उद्यान, अंडमान व निकोबार केंद्रशासित प्रदेश के रिची द्वीपसमूह (Ritchie’s Archipelago) पर स्थित है|
  • वर्ष 1996 में झाँसी की रानी लक्ष्मीबाई की स्मृति में रानी झांसी समुद्री राष्ट्रीय उद्यान की स्थापना किया गया था|
  • इसका कुल क्षेत्रफल 256 वर्ग किमी है तथा यह राजधानी पोर्ट ब्लेयर से 30 किमी की दूरी पर स्थित है|
  • रानी झाँसी समुद्री राष्ट्रीय पार्क, प्रवाल की 80 प्रजातियों का एक समृद्ध पारिस्थितिकी तंत्र है तथा यहाँ पर ओलिव रिडले टर्टल, लेदरबच टर्टल, समुद्री गाय [Dugong], मगरमच्छ आदि जैसे समुदी जीव भी पाए जाते हैं|

तो इस प्रकार से हमने अंडमान व निकोबार के राष्ट्रीय उद्यान के बारे में विभिन्न परीक्षाओं के दृष्टिकोण से सभी महत्वपूर्ण तथ्यों को कवर कर लिया है |आशा करते हैं कि यह लेख आपको पसंद आया होगा|

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Comment