Madhya Pradesh Ka Naksha | National Parks, Tiger Reserves, Wildlife Sanctuaries Map

Madhya Pradesh Ka Naksha – मध्य प्रदेश भारत के मध्य में स्थित एक राज्य है और इसीलिए मध्य प्रदेश को ‘भारत का हृदय’ भी कहा जाता है| मध्य प्रदेश राज्य की राजधानी भोपाल है| क्षेत्रफल के अनुसार मध्य प्रदेश भारत का दूसरा सबसे बड़ा व जनसँख्या के अनुसार 5वाँ सबसे बड़ा राज्य है| इस आर्टिकल में हम मध्य प्रदेश राज्य से सम्बंधित महत्वपूर्ण तथ्यों को पढेंगे तथा मानचित्र के द्वारा मध्य प्रदेश के राष्ट्रीय उद्यान, टाइगर रिज़र्व, वन्यजीव अभ्यारण्य तथा रामसर स्थलों के बारे में भी जानेंगे|

मध्य प्रदेश के पड़ोसी राज्य

  • मध्य प्रदेश राज्य भारत के 5 राज्यों के साथ सीमा को साझा करता है|
  • मध्य प्रदेश उत्तर-पूर्व में उत्तर प्रदेश, उत्तर-पश्चिम में राजस्थान, पश्चिम में गुजरात, दक्षिण में महाराष्ट्र व पूर्व में छत्तीसगढ़ राज्य के साथ सीमा साझा करता है|
  • मध्य प्रदेश राज्य की पूर्व से पश्चिम दिशा में लम्बाई 870 किमी तथा उत्तर से दक्षिण दिशा में लम्बाई 605 किमी है|

नीचे दिए गए भारत के मानचित्र में मध्य प्रदेश राज्य को दर्शाया गया है|

भारत में मध्य प्रदेश का नक्शा
भारत में मध्य प्रदेश का नक्शा

नीचे दिए गए मानचित्र में मध्य प्रदेश के पड़ोसी राज्यों को दर्शाया गया है|

मध्य प्रदेश का नक्शा पड़ोसी राज्य
मध्य प्रदेश का नक्शा पड़ोसी राज्य

मध्य प्रदेश सामान्य ज्ञान

मध्य राज्य से सम्बंधित विभिन्न परीक्षाओं में पूछे जाने वाले सामान्य ज्ञान के तथ्यों को निम्न सारणी में साझा किया गया है|

मध्य प्रदेश सामान्य ज्ञान
मध्य प्रदेश की स्थापना 26 जनवरी 1950
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल
मध्य प्रदेश का उच्च न्यायालय जबलपुर
जनसँख्या में स्थान 5th
क्षेत्रफल में स्थान 2nd
मध्य प्रदेश में कुल जिलों की संख्या 53
मध्य प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री रविशंकर शुक्ला
मध्य प्रदेश के पहले राज्यपाल डॉ पट्टाभिसीतारमैया
लोक सभा की कुल सीट 29
राज्य सभा 11
विधान सभा की कुल सीट 230
आधिकारिक भाषा हिंदी

मध्य प्रदेश के राजकीय प्रतीक

मध्य प्रदेश राज्य के सभी राजकीय प्रतीक निम्न सारणी में दिया गया है|

मध्य प्रदेश के राजकीय प्रतीक
मध्य प्रदेश का राजकीय पशु बारासिंघा
मध्य प्रदेश का राजकीय पक्षी दूधराज
मध्य प्रदेश का राजकीय खेल मलखंभ
मध्य प्रदेश की राजकीय मछली महसीर
मध्य प्रदेश का राजकीय पुष्प सफ़ेद कुमुदनी
मध्य प्रदेश का राजकीय वृक्ष बरगद
मध्य प्रदेश का राजकीय गीत मेरा मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश के राष्ट्रीय उद्यान

मध्य प्रदेश राज्य में कुल 10 राष्ट्रीय उद्यान हैं जोकि भारत के किसी भी राज्य की तुलना में सर्वाधिक हैं| नीचे दी गई सारणी में मध्य प्रदेश के सभी राष्ट्रीय उद्यान, सम्बंधित जिला व घोषणा का वर्ष साझा किया गया है|

क्र.सं. राष्ट्रीय उद्यान जिला वर्ष
1. कान्हा राष्ट्रीय उद्यान मांडला व बालाघाट 1955
2. माधव राष्ट्रीय उद्यान शिवपुरी 1959
3. बांधवगढ़ राष्ट्रीय उद्यान उमरिया 1968
4. इंदिरा प्रियदर्शिनी पेंच राष्ट्रीय उद्यान सिओनी व छिंदवाडा 1975
5. वन विहार राष्ट्रीय उद्यान भोपाल 1979
6. पन्ना राष्ट्रीय उद्यान पन्ना व छतरपुर 1981
7. संजय धुबरी राष्ट्रीय उद्यान सीधी व सिंगरौली 1981
8. सतपुड़ा राष्ट्रीय उद्यान होशंगाबाद 1981
9. मांडला जीवाश्म राष्ट्रीय उद्यान डिंडोरी 1983
10. कुनो राष्ट्रीय उद्यान शेवपुर 2010

मध्य प्रदेश के सभी राष्ट्रीय उद्यान नीचे दिए गए मानचित्र में दर्शाए गए हैं।

मध्य प्रदेश के राष्ट्रीय उद्यान मानचित्र
मध्य प्रदेश के राष्ट्रीय उद्यान मानचित्र

मध्य प्रदेश के टाइगर रिजर्व

मध्य प्रदेश राज्य में कुल 6 बाघ अभयारण्य हैं, जो भारत के किसी भी अन्य राज्य की तुलना में सबसे अधिक हैं। कान्हा टाइगर रिजर्व, मध्य प्रदेश राज्य का पहला टाइगर रिजर्व है। मध्य प्रदेश के सभी टाइगर रिजर्व और घोषित वर्ष की जानकारी निम्न तालिका में साझा की गई है।

क्र.सं. टाइगर रिजर्व वर्ष
1. कान्हा टाइगर रिजर्व 1973
2. पेंच टाइगर रिजर्व 1992
3. बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व 1993
4. पन्ना टाइगर रिजर्व 1994
5. सतपुड़ा टाइगर रिजर्व 1999
6. संजय धुबरी टाइगर रिजर्व 2008

रातापानी टाइगर रिजर्व

  • राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (NTCA) ने 2013 में रातापानी वन्यजीव अभ्यारण्य को टाइगर रिजर्व का दर्जा दिया था|
  • मध्य प्रदेश राज्य सरकार की अधिसूचना के बाद यह मध्य प्रदेश राज्य का 7वाँ टाइगर रिजर्व होगा|
  • रातापानी वन्यजीव अभ्यारण्य मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से 50 किमी की दूरी पर स्थित है|

नीचे दिया गया मध्य प्रदेश का नक्शा मध्य प्रदेश के सभी बाघ अभ्यारण्यों की स्थिति दर्शाता है।

मध्य प्रदेश के टाइगर रिजर्व मानचित्र
मध्य प्रदेश के टाइगर रिजर्व मानचित्र

मध्य प्रदेश के रामसर साइट्स

मध्य प्रदेश राज्य में कुल 4 रामसर साइट्स हैं| वर्ष 2022 में साख्य सागर, यशवंत सागर व सीरपुर आर्द्रभूमि को मध्य प्रदेश के रामसर साइट्स के रूप में घोषित किया गया| नीचे दी गई सारणी में मध्य प्रदेश राज्य के सभी रामसर साइट्स व उनके घोषणा का वर्ष दिया गया है|

क्र.सं. रामसर साइट वर्ष
1. भोज आर्द्रभूमि 2002
2. साख्य सागर 2022
3. यशवंत सागर 2022
4. सीरपुर आर्द्रभूमि 2022

भोज ताल आर्द्रभूमि

  • भोज आर्द्रभूमि मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में स्थित है| यह रामसर स्थल में दो झीलें भोज ताल व छोटा तालाब शामिल है|
  • वर्ष 2002 में भोज आर्द्रभूमि को मध्य प्रदेश के पहले आर्द्रभूमि के तौर पर घोषित किया गया था|

मध्य प्रदेश के सभी रामसर साइट्स नीचे दिए गए मानचित्र में दर्शायें गए हैं|

मध्य प्रदेश के रामसर साइट्स मानचित्र
मध्य प्रदेश के रामसर साइट्स मानचित्र

मध्य प्रदेश के वन्यजीव अभ्यारण्य

मध्य प्रदेश राज्य में कुल 25 वन्यजीव अभ्यारण्य स्थित हैं| नीचे दी गई सारणी में मध्य प्रदेश के सभी वन्यजीव अभ्यारण्य व सम्बंधित जिले का नाम साझा किया गया है|

क्र.सं. वन्यजीव अभ्यारण्य जिला
1. बगदरा वन्यजीव अभ्यारण्य सीधी
2. गांधी सागर वन्यजीव अभ्यारण्य मंदसौर व नीमच
3. करेरा वन्यजीव अभ्यारण्य शिवपुरी
4. खेओनी वन्यजीव अभ्यारण्य देवास
5. राष्ट्रीय चम्बल अभ्यारण्य मोरेना
6. ओरछा वन्यजीव अभ्यारण्य निवारी
7. कुनो वन्यजीव अभ्यारण्य शेवपुर
8. पनपथा वन्यजीव अभ्यारण्य उमरिया
9. फेन वन्यजीव अभ्यारण्य मांडला
10. रातापानी वन्यजीव अभ्यारण्य रायसेन
11. संजय धुबरी वन्यजीव अभ्यारण्य सीधी
12. सिंघोरी वन्यजीव अभ्यारण्य रायसेन
13. वीरांगना दुर्गावती वन्यजीव अभ्यारण्य दामोह
14. बोरी वन्यजीव अभ्यारण्य नर्मदापुरम
15. घटिगाँव वन्यजीव अभ्यारण्य ग्वालियर
16. केन घरियाड़ वन्यजीव अभ्यारण्य छतरपुर
17. नरसिंहगढ़ वन्यजीव अभ्यारण्य राजगढ़
18. नोरादेही वन्यजीव अभ्यारण्य सागर, दामोह व नरसिंहपुर
19. पंचमढ़ी वन्यजीव अभ्यारण्य नर्मदापुरम
20. पन्ना (गंगाऊ) वन्यजीव अभ्यारण्य छतरपुर
21. पेंच वन्यजीव अभ्यारण्य सिओनी व छिंदवाडा
22. रालामंडल वन्यजीव अभ्यारण्य इंदौर
23. सैलाना वन्यजीव अभ्यारण्य रतलाम
24. सरदारपुर वन्यजीव अभ्यारण्य धर
25. सोन घरियाड वन्यजीव अभ्यारण्य सीधी

मध्य प्रदेश से सम्बंधित प्रश्न

प्रश्न – मध्य राज्य किन राज्यों के साथ सीमा साझा करता है?

उत्तर – मध्य प्रदेश राज्य भारत के 5 राज्यों के साथ सीमा को साझा करता है| मध्य प्रदेश उत्तर-पूर्व में उत्तर प्रदेश, उत्तर-पश्चिम में राजस्थान, पश्चिम में गुजरात, दक्षिण में महाराष्ट्र व पूर्व में छत्तीसगढ़ राज्य के साथ सीमा साझा करता है|

प्रश्न – मध्य प्रदेश राज्य में कुल कितने राष्ट्रीय उद्यान स्थित हैं?

उत्तर – मध्य प्रदेश राज्य में कुल 10 राष्ट्रीय उद्यान हैं जिनके नाम निम्नलिखित हैं|

  1. कान्हा राष्ट्रीय उद्यान
  2. माधव राष्ट्रीय उद्यान
  3. बांधवगढ़ राष्ट्रीय उद्यान
  4. इंदिरा प्रियदर्शिनी पेंच राष्ट्रीय उद्यान
  5. वन विहार राष्ट्रीय उद्यान
  6. पन्ना राष्ट्रीय उद्यान
  7. संजय धुबरी राष्ट्रीय उद्यान
  8. सतपुड़ा राष्ट्रीय उद्यान
  9. मांडला जीवाश्म राष्ट्रीय उद्यान
  10. कुनो राष्ट्रीय उद्यान

प्रश्न – मध्य प्रदेश राज्य में कुल कितने टाइगर रिजर्व स्थित हैं?

उत्तर – मध्य प्रदेश राज्य में कुल 6 टाइगर रिजर्व हैं जिनके नाम निम्नलिखित हैं|

  1. कान्हा टाइगर रिजर्व
  2. पेंच टाइगर रिजर्व
  3. बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व
  4. पन्ना टाइगर रिजर्व
  5. सतपुड़ा टाइगर रिजर्व
  6. संजय धुबरी टाइगर रिजर्व

प्रश्न – मध्य प्रदेश राज्य में कुल कितने रामसर साइट्स स्थित हैं?

उत्तर – मध्य प्रदेश राज्य में कुल 4 रामसर साइट्स हैं जिनके नाम निम्नलिखित हैं|

  1. भोज आर्द्रभूमि
  2. साख्य सागर
  3. यशवंत सागर
  4. सीरपुर आर्द्रभूमि

प्रश्न – मध्य प्रदेश राज्य में कुल कितने वन्यजीव अभ्यारण्य स्थित हैं?

उत्तर – मध्य प्रदेश राज्य में कुल 25 वन्यजीव अभ्यारण्य हैं जिनके नाम ऊपर दिए गए हैं|

प्रश्न – मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा राष्ट्रीय उद्यान कौन-सा है?

उत्तर – मध्य प्रदेश राज्य के मांडला व बालाघाट जिले में स्थित कान्हा राष्ट्रीय उद्यान मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा राष्ट्रीय उद्यान है| इसका कुल क्षेत्रफल 940 वर्ग किमी है|

प्रश्न – मध्य का सबसे बड़ा वन्यजीव अभ्यारण्य कौन-सा है?

उत्तर – नोरादेही वन्यजीव अभ्यारण्य मध्य प्रदेश राज्य का सबसे बड़ा वन्यजीव अभ्यारण्य है| यह मध्य प्रदेश के सागर, दामोह व नरसिंहपुर जिले में फैला हुआ है|

इस आर्टिकल में हमने मध्य प्रदेश राज्य से सम्बंधित महत्वपूर्ण तथ्यों के साथ मानचित्र के द्वारा मध्य प्रदेश के राष्ट्रीय उद्यान, टाइगर रिज़र्व, वन्यजीव अभ्यारण्य तथा रामसर स्थलों के बारे में भी पढ़ लिया है| आशा करते हैं कि यह लेख आपको पसंद आया होगा|

Leave a Comment