National Parks in Maharashtra – वर्तमान में भारत में कुल 6 राष्ट्रीय उद्यान हैं, जिसमे से 6 राष्ट्रीय उद्यान महाराष्ट्र राज्य में स्थित हैं| इस आर्टिकल में हम मानचित्र के साथ महाराष्ट्र राज्य के सभी राष्ट्रीय उद्यान [National Parks in Maharashtra] के बारे में विभिन्न परीक्षाओं के दृष्टिकोण से सभी महत्वपूर्ण तथ्यों को पढेंगे| तो अगर आप किसी भी परीक्षा जैसे UPSC, IAS, SSC GD, CDS, Bank PO, SSC MTS, IBPS Clerk, SSC CHSL, SSC CGL, SSC CPO, NDA की तैयारी कर रहे है तो यह पोस्ट आपके लिए महत्वपूर्ण होगा|
महाराष्ट्र के राष्ट्रीय उद्यान की सूची
महाराष्ट्र राज्य के सभी राष्ट्रीय उद्यानों के नाम निम्नलिखित सारणी में दिए गए है|
क्र.सं. | राष्ट्रीय उद्यान | जिला | वर्ष | क्षेत्रफल (किमी2) |
1. | टडोबा राष्ट्रीय उद्यान | चंद्रपुर | 1955 | 116.55 |
2. | पेंच (जवाहर लाल नेहरु) राष्ट्रीय उद्यान | नागपुर | 1975 | 257 |
3. | नावेगाँव राष्ट्रीय उद्यान | गोंडिया | 1975 | 133.88 |
4. | संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान | मुंबई | 1983 | 86.96 |
5. | गुगामल राष्ट्रीय उद्यान | अमरावती | 1987 | 361.28 |
6. | चंदोली राष्ट्रीय उद्यान | सांगली, कोल्हापुर व सतारा | 2004 | 317.67 |
नीचे दिए गए मानचित्र में महाराष्ट्र राज्य के सभी 6 राष्ट्रीय उद्यान अंकित किये गए हैं|
![महाराष्ट्र के राष्ट्रीय उद्यान का नक्शा](https://www.upscmap.com/wp-content/uploads/2023/10/Picture1-300x195.jpg)
अब हम महाराष्ट्र के सभी राष्ट्रीय उद्यानों के बारे में डिटेल में डिस्कस पढेंगे|
टडोबा राष्ट्रीय उद्यान महाराष्ट्र
- Tadoba National Park – टडोबा राष्ट्रीय उद्यान, महाराष्ट्र राज्य के चंद्रपुर जिले में स्थित एक संरक्षित क्षेत्र है|
- वर्ष 1955 में इसे राष्ट्रीय उद्यान का दर्जा दिया गया तथा इसका कुल क्षेत्रफल 116.55 वर्ग किमी है|
- यह राष्ट्रीय पार्क अँधेरी वन्यजीव अभ्यारण्य से घिरा हुआ है तथा तडोबा राष्ट्रीय उद्यान व अँधेरी वन्यजीव अभ्यारण्य के क्षेत्र को मिलाकर टडोबा अँधेरी टाइगर रिजर्व को स्थापित किया गया|
जवाहर लाल नेहरु पेंच राष्ट्रीय उद्यान महाराष्ट्र
- Jawahar Lal Nehru Pench National Park – मध्य प्रदेश राज्य के पेंच राष्ट्रीय उद्यान का जो हिस्सा महाराष्ट्र राज्य के नागपुर जिले में स्थित है, उसे जवाहर लाल नेहरु पेंच राष्ट्रीय उद्यान के नाम से जाना जाता है|
- इसका कुल क्षेत्रफल 255.12 वर्ग किमी है|
नावेगाँव राष्ट्रीय उद्यान महाराष्ट्र
- Nawegaon National Park – नावेगाँव राष्ट्रीय उद्यान, महाराष्ट्र राज्य के गोंडिया जिले में स्थित एक संरक्षित क्षेत्र है|
- इस राष्ट्रीय उद्यान की स्थापना वर्ष 2000 में किया गया था तथा इसका कुल क्षेत्रफल 133.88 वर्ग किमी है|
- पार्क में स्थित नावेगाँव झील प्रवासी पक्षियों का घर है तथा प्रत्येक वर्ष सर्दियों में प्रवासी पक्षियों का झुण्ड इस पार्क में आता है|
संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान महाराष्ट्र
- Sanjay Gandhi National Park – संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान, महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में स्थित एक संरक्षित क्षेत्र है|
- इसका कुल क्षेत्रफल 103.09 वर्ग किमी है तथा इसे वर्ष 1976 में बोरीवली राष्ट्रीय उद्यान के तौर पर घोषित किया गया|
- वर्ष 1996 में इस राष्ट्रीय उद्यान का नाम बदलकर संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान किया गया|
- इस राष्ट्रीय उद्यान में विहार व तुलसी झील भी स्थित है तथा वसाई क्रीक इसे उत्तरी व दक्षिणी ब्लाक में अलग करता है|
- दहिसर, लक्ष्मी व रेवत नदियाँ संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान से होकर बहती है|
गुगामल राष्ट्रीय उद्यान महाराष्ट्र
- Gugamal National Park – गुगामल राष्ट्रीय उद्यान, महाराष्ट्र राज्य के अमरावती जिले में स्थित है|
- यह राष्ट्रीय उद्यान, मेलघाट टाइगर रिजर्व के 7 संरक्षित क्षेत्रों में से एक है तथा 22 फ़रवरी, 1974 को इसे राष्ट्रीय उद्यान का दर्जा दिया गया था|
- इस राष्ट्रीय उद्यान का कुल क्षेत्रफल 361.28 वर्ग किमी है|
चंदौली राष्ट्रीय उद्यान महाराष्ट्र
- Chandoli National Park – चंदौली राष्ट्रीय उद्यान, महाराष्ट्र राज्य के सांगली, कोल्हापुर व सतारा जिले में स्थित है|
- वर्ष 1985 में इसे चंदौली गाँव के नाम पर वन्यजीव अभ्यारण्य व मई 2004 में अपग्रेड करके राष्ट्रीय उद्यान के तौर पर घोषित किया गया|
- यह राष्ट्रीय उद्यान राधानगिरि व कोयना वन्यजीव अभ्यारण्य के बीच तथा सह्याद्री टाइगर रिजर्व के कोर एरिया में स्थित है|
- इस राष्ट्रीय उद्यान का कुल क्षेत्रफल 308.97 वर्ग किमी तथा यह दक्कन के पठार पर विस्तृत है|
तो इस प्रकार से हमने महाराष्ट्र राज्य के सभी 6 राष्ट्रीय उद्यानों के बारे में विभिन्न परीक्षाओं के दृष्टिकोण से सभी महत्वपूर्ण तथ्यों को कवर कर लिया है |आशा करते हैं कि यह लेख आपको पसंद आया होगा|