National Parks in Assam – भारत में 106 राष्ट्रीय उद्यान हैं| असम राज्य में दो नए राष्ट्रीय उद्यान सहित कुल 7 राष्ट्रीय उद्यान स्थित हैं, जून 2021 में राइमोना राष्ट्रीय उद्यान व दिहिंग पटकई राष्ट्रीय उद्यान के नाम से नए राष्ट्रीय उद्यान की घोषणा की गई| इस आर्टिकल में हम मानचित्र के साथ असम राज्य के राष्ट्रीय उद्यान [National Parks in Assam] के बारे में पढेंगे| तो अगर आप किसी भी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो इस लेख को पूरा ध्यान से जरुर पढियेगा|
- जरुर पढ़िए – मध्य प्रदेश के राष्ट्रीय उद्यान मानचित्र
National Parks in Assam
नीचे तालिका में असम के राष्ट्रीय उद्यान, सम्बंधित जिला, घोषणा का वर्ष व क्षेत्रफल दिया गया है|
क्र.सं. | राष्ट्रीय उद्यान | जिला | वर्ष | क्षेत्रफल (किमी2) |
1. | काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान | गोलाघाट व नागाँव | 1974 | 858.98 |
2. | मानस राष्ट्रीय उद्यान | चिरांग व बक्सा | 1990 | 500 |
3. | नामेरी राष्ट्रीय उद्यान | सोनितपुर | 1998 | 200 |
4. | डिब्रू सैखोवा राष्ट्रीय उद्यान | डिब्रूगढ़ व तिनसुकिया | 1999 | 340 |
5. | ओरांग राष्ट्रीय उद्यान | दर्रांग व सोनितपुर | 1999 | 78.81 |
6. | दिहिंग पटकई राष्ट्रीय उद्यान | डिब्रूगढ़ व तिनसुकिया | 2021 | 111.19 |
7. | राइमोना राष्ट्रीय उद्यान | कोकराझाड़ | 2021 | 422 |
नीचे दिए गए मानचित्र में असम के राष्ट्रीय उद्यान को दर्शाया गया है|
![असम के राष्ट्रीय उद्यान मानचित्र](https://www.upscmap.com/wp-content/uploads/2023/09/असम-के-राष्ट्रीय-उद्यान-300x229.png)
अब हम असम के राष्ट्रीय उद्यान के बारे में विस्तारपूर्वक पढेंगे|
मानस राष्ट्रीय उद्यान
- Manas National Park – मानस राष्ट्रीय उद्यान, भूटान देश की सीमा पर असम राज्य के चिरांग व बक्सा जिले में स्थित है|
- इस राष्ट्रीय उद्यान का कुल क्षेत्रफल 500 वर्ग किमी है|
- इसे वर्ष 1990 में राष्ट्रीय उद्यान का दर्जा दिया गया था|
- वर्ष 1985 मानस राष्ट्रीय उद्यान को UNESCO द्वारा इसे विश्व के विरासत शहरों की सूची में जोड़ा गया था|
- मानस राष्ट्रीय उद्यान मे प्रोजेक्ट टाइगर [असम राज्य का पहला टाइगर रिजर्व] व प्रोजेक्ट एलीफैंट [चिरांग-रिपु एलीफैंट रिजर्व] भी संचालित है तथा यह मानस बायोस्फियर रिजर्व का हिस्सा है|
- ब्रह्मपुत्र की सहायक नदी मानस नदी के नाम पर इस राष्ट्रीय उद्यान का नाम मानस राष्ट्रीय उद्यान रखा गया है|
वन्यजीव व वनस्पतियाँ
- Flora and Fauna – मानस राष्ट्रीय उद्यान में 22 प्रकार की इनडैन्जर्ड प्रजातियाँ पाई जाती हैं|
- इस उद्यान में बाघ, एक सींग वाले गैंडे, पिग्मी हॉग, बंगाल फ्लोरिकन, स्वाम्प डियर, स्लॉथ बियर, हाथी, क्लाउडेड लेपर्ड, गोल्डन लंगूर आदि जैसे जानवर पाए जाते हैं|
- यह राष्ट्रीय उद्यान जंगली भैंसों के लिए प्रसिद्ध है|
- मानस राष्ट्रीय उद्यान में अर्द्ध-सदाबहार वन, मिश्रित आर्द्र व शुष्क पर्णपाती वन व जलोढ़ घास के मैदान देखने को मिलता है|
काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान
![असम के राष्ट्रीय उद्यान मानचित्र](https://www.upscmap.com/wp-content/uploads/2023/09/असम-के-राष्ट्रीय-उद्यान-300x229.png)
- Kaziranga National Park – काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान असम राज्य के गोलाघाट व नागाओं जिले में स्थित है|
- इसे वर्ष 1974 में राष्ट्रीय उद्यान का दर्जा दिया गया था|
- इसका कुल क्षेत्रफल 430 वर्ग किमी है|
- वर्ष 1985 में मानस राष्ट्रीय उद्यान के साथ इस राष्ट्रीय उद्यान को भी UNESCO द्वारा अपने विश्व के धरोहर स्थलों की सूची में डाला गया था|
- वर्ष 2007 में इसे टाइगर रिजर्व के रूप में घोषित किया गया था|
- काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान एक सींग वाले गैंडे के लिए प्रसिद्ध है व विश्व में एक सींग वाले गैंडे की 90% से अधिक संख्या काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में ही निवास करती है|
वन्यजीव व वनस्पतियाँ
- Flora and Fauna – काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में गौर, एशियाई हाथी, भालू, बाघ, जंगली जलीय भैंसे, सांभर हिरण, कैप्ड लंगूर, स्लॉथ बियर आदि जैसे जीव पाए जाते है|
- इस राष्ट्रीय उद्यान में आर्द्र जलोढ़ लम्बे घास के मैदान पाए जाते हैं|
नामेरी राष्ट्रीय उद्यान
- Nameri National Park – नामेरी राष्ट्रीय उद्यान असम राज्य के सोनितपुर जिले में हिमालय की तलछटी में स्थित है|
- वर्ष 1978 में इसे रिजर्व फारेस्ट, वर्ष 1985 में नामेरी अभ्यारण्य व वर्ष 1998 में राष्ट्रीय उद्यान का दर्जा दिया गया था|
- नामेरी राष्ट्रीय उद्यान का कुल क्षेत्रफल 200 वर्ग किमी है|
- नामेरी राष्ट्रीय उद्यान, अरुणाचल प्रदेश के पाखुल/पक्के वन्यजीव अभ्यारण्य के साथ सीमा साझा करता है|
- वर्ष 1999-2000 में इसे असम के दुसरे टाइगर रिजर्व के रूप में घोषित किया गया था|
वन्यजीव व वनस्पतियाँ
- Flora and Fauna – नामेरी राष्ट्रीय उद्यान में विभिन्न प्रकार के स्तनधारी व चिड़ियाँ पाई जाती हैं|
- इस राष्ट्रीय पार्क में बाघ, सांभर, जंगली बिल्ली, गोल्डन सियार, बार्किंग डियर, गौर/मिथुन, हॉग डियर, तेंदुएं आदि जैसे जानवर पाए जाते हैं|
- नामेरी राष्ट्रीय उद्यान में 8 प्रकार की वनस्पतियाँ जैसे पर्णपाती वन, मिक्स्ड फारेस्ट, आर्द्र सदाबहार, आर्द्र अर्द्ध-सदाबहार, घास के मैदान, नदीय वन पाई जाती हैं|
ओरांग राष्ट्रीय उद्यान
![असम के राष्ट्रीय उद्यान मानचित्र](https://www.upscmap.com/wp-content/uploads/2023/09/असम-के-राष्ट्रीय-उद्यान-300x229.png)
- Orang National Park – ओरांग राष्ट्रीय उद्यान असम राज्य के दर्रांग व सोनितपुर जिले में ब्रह्मपुत्र नदी के उत्तरी किनारे पर स्थित है|
- इसे वर्ष 1985 में एक अभ्यारण्य व 1999 में राष्ट्रीय उद्यान के तौर पर घोषित किया गया|
- इसका कुल क्षेत्रफल 78.81 वर्ग किमी है|
- ब्रह्मपुत्र नदी की सहायक नदियाँ पचनोई व धनसिरी इस राष्ट्रीय उद्यान की क्रमशः पूर्वी व पश्चिमी सीमा का निर्माण करती हैं|
वन्यजीव व वनस्पतियाँ
- Flora and Fauna – ओरांग राष्ट्रीय उद्यान में एक सींग वाले गैंडे, बाघ, बंगाल फ्लोरिकन, फिश ईगल, स्वाम्प फ्रैन्कोलिन, हॉग डियर, एशियाई हाथी आदि जैसे जीव पाए जाते है|
- इस राष्ट्रीय उद्यान के 60% क्षेत्रफल में घास का मैदान व 12% क्षेत्र में स्वाम्प व जलाशय देखने को मिलता है|
डिब्रू सैखोवा राष्ट्रीय उद्यान
- Dibru Saikhova National Park – डिब्रू सैखोवा राष्ट्रीय उद्यान असम राज्य के डिब्रूगढ़ व तिनसुकिया जिले में स्थित है|
- यह राष्ट्रीय उद्यान डिब्रू सैखोवा बायोस्फियर रिजर्व के कोर एरिया में स्थित है|
- इसे वर्ष 1999 में राष्ट्रीय उद्यान का दर्जा दिया गया था|
- डिब्रू सैखोवा राष्ट्रीय उद्यान का कुल क्षेत्रफल 350 वर्ग किमी है|
- यह राष्ट्रीय उद्यान उत्तर में ब्रह्मपुत्र व लोहित नदी जबकि दक्षिण में डिब्रू नदी से घिरा हुआ है|
वन्यजीव व वनस्पतियाँ
- Flora and Fauna – यह राष्ट्रीय उद्यान जंगली घोड़ों के लिए प्रसिद्ध है तथा यहाँ पर विभिन्न जानवर जैसे तेंदुआ, बाघ, बार्किंग डियर, रीसस मकैक बन्दर, जलीय भैंसा, एशियाई हाथी आदि जैसे जीव भी पाए जाते हैं|
- डिब्रू सैखोवा राष्ट्रीय उद्यान में आर्द्र मिश्रित अर्द्ध सदाबहार वन, घास के मैदान व आर्द्र मिश्रित शुष्क पर्णपाती वन भी देखने को मिलता है|
राईमोना राष्ट्रीय उद्यान
- Raimona National Park – राइमोना राष्ट्रीय उद्यान असम राज्य के कोकराझर जिले में स्थित है|
- 5 जून 2021 को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर असम राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा शर्मा द्वारा राइमोना राष्ट्रीय पार्क को असम राज्य के 6वें राष्ट्रीय उद्यान के तौर पर घोषित किया गया|
- इस राष्ट्रीय पार्क का कुल क्षेत्रफल 422 वर्ग किमी है|
- ब्रह्मपुत्र नदी की सहायक संकोश नदी इस राष्ट्रीय पार्क की पश्चिमी सीमा, सरलभंगा नदी पूर्वी सीमा व पेकुआ नदी दक्षिणी सीमा बनाती है|
वन्यजीव व वनस्पतियाँ
- Flora and Fauna – यह राष्ट्रीय उद्यान असम राज्य के बोडोलैंड क्षेत्र के शुभंकर गोल्डन लंगूर के लिए प्रसिद्ध है|
- यहाँ पर तितलियों की 150 से ज्यादा व चिड़ियों की 170 से ज्यादा प्रजातियाँ पाई जाती है|
- प्रमुख जानवर – हार्नबिल, वाटर बफैलो, एशियाई हाथी, क्लाउडेड लेपर्ड, रॉयल बंगाल टाइगर, गौर आदि|
दिहिंग पटकई राष्ट्रीय उद्यान
![असम के राष्ट्रीय उद्यान मानचित्र](https://www.upscmap.com/wp-content/uploads/2023/09/असम-के-राष्ट्रीय-उद्यान-300x229.png)
- Dihing Patkai National Park – दिहिंग पटकई राष्ट्रीय उद्यान असम राज्य के डिब्रूगढ़ व तिनसुकिया जिले में स्थित है|
- इसे वर्ष 2004 में वन्यजीव अभ्यारण्य व 9 जून 2021 को असम वन विभाग द्वारा आधिकारिक तौर पर इसे असम राज्य के 7वें राष्ट्रीय उद्यान के तौर पर घोषित किया गया|
- दिहिंग नदी इस राष्ट्रीय उद्यान से होकर बहती है तथा यह उद्यान पटकई पहाड़ियों के फुटहिल्स में स्थित है|
- इस राष्ट्रीय उद्यान का कुल क्षेत्रफल 231.65 वर्ग किमी है|
- यह राष्ट्रीय उद्यान प्रोजेक्ट एलीफैंट का भी हिस्सा है|
- एशिया की सबसे पुरानी डिगबोई तेल रिफाइनरी इसी राष्ट्रीय उद्यान के निकट स्थित है|
वन्यजीव व वनस्पतियाँ
- Flora and Fauna – इस राष्ट्रीय उद्यान में जीवों की कुछ दुर्लभ प्रजातियाँ जैसे फ्लाइंग फॉक्स, मलायन जायंट गिलहरी, वाइल्ड पिग, चाइनीज पैन्गोलिन आदि पाई जाती हैं|
- दिहिंग पटकई राष्ट्रीय उद्यान में पर्णपाती वर्षावन के साथ अर्द्ध-सदाबहार वन पाया जाता है|
तो इस प्रकार से हमने असम के सभी राष्ट्रीय उद्यानों के बारे में विभिन्न परीक्षाओं के दृष्टिकोण से सभी महत्वपूर्ण तथ्यों को कवर कर लिया है |आशा करते हैं कि यह लेख आपको पसंद आया होगा|