Uttarakhand ka Naksha – उत्तराखंड भारत के उत्तर में हिमालय पर्वत श्रृंखला पर स्थित एक राज्य है| हिन्दू धर्म से जुड़े मंदिरों व धार्मिक स्थानों के कारण इसे देवभूमि के नाम से भी जाना जाता है| उत्तराखंड का कुल क्षेत्रफल 53,483 वर्ग किमी है तथा क्षेत्रफल के दृष्टिकोण से यह भारत का 19वाँ सबसे बड़ा राज्य है| उत्तराखंड की कुल जनसँख्या 1 करोड़ से ज्यादा है तथा जनसँख्या के मामलें में भारत के राज्यों में यह 21वें स्थान पर है| इस आर्टिकल में हम उत्तराखंड राज्य से सम्बंधित महत्वपूर्ण तथ्यों को पढेंगे तथा मानचित्र के द्वारा उत्तराखंड के जिले, नदियाँ, राष्ट्रीय उद्यान, टाइगर रिज़र्व, एलीफैंट रिजर्व, वन्यजीव अभ्यारण्य तथा रामसर स्थलों के बारे में भी जानेंगे|
उत्तराखंड के पड़ोसी राज्य
- उत्तराखंड राज्य दक्षिण में उत्तर प्रदेश, पश्चिम व उत्तर-पश्चिम में हिमाचल प्रदेश राज्य के साथ सीमा साझा करता है|
- उत्तराखंड राज्य अंतर्राष्ट्रीय सीमा भी साझा करता है| उत्तराखंड के उत्तर में चीन तथा पूर्व में नेपाल देश स्थित है|
- उत्तराखंड राज्य की उत्तर से दक्षिण दिशा में लम्बाई 320 किलोमीटर तथा पूर्व से पश्चिम दिशा में लम्बाई 385 किलोमीटर है|
नीचे दिए गए भारत के मानचित्र में उत्तराखंड राज्य को दर्शाया गया है|
![भारत में उत्तराखंड का नक्शा](https://www.upscmap.com/wp-content/uploads/2023/08/भारत-में-उत्तराखंड-का-नक्शा-256x300.jpg)
नीचे दिए गए मानचित्र में उत्तराखंड के पड़ोसी राज्यों के साथ उत्तराखंड की अंतर्राष्ट्रीय सीमा को दर्शाया गया है|
![उत्तराखंड के पड़ोसी राज्य मानचित्र](https://www.upscmap.com/wp-content/uploads/2023/08/उत्तराखंड-के-पड़ोसी-राज्य-मानचित्र-249x300.jpg)
उत्तराखंड राज्य में कुल जिले
उत्तराखंड राज्य में कुल जिलों की संख्या 13 है, जिनके नाम व जिला मुख्यालय निम्न सारणी में दिया गया है|
क्र.सं. | जिले का नाम | जिला मुख्यालय |
1. | उत्तरकाशी | उत्तरकाशी |
2. | देहरादून | देहरादून |
3. | हरिद्वार | हरिद्वार |
4. | गढ़वाल | पौढ़ी |
5. | टिहरी गढ़वाल | टिहरी |
6. | रुद्रप्रयाग | रुद्रप्रयाग |
7. | चमोली | गोपेश्वर |
8. | अल्मोढ़ा | अल्मोढ़ा |
9. | नैनीताल | नैनीताल |
10. | बागेश्वर | बागेश्वर |
11. | पिथौरागढ़ | पिथौरागढ़ |
12. | चम्पावत | चम्पावत |
13. | उधमसिंह नगर | रुद्रपुर |
नीचे दिए गए मानचित्र में उत्तराखंड के सभी जिले दर्शाए गए हैं|
![उत्तराखंड के जिले मानचित्र](https://www.upscmap.com/wp-content/uploads/2023/08/उत्तराखंड-के-जिले-मानचित्र-291x300.jpg)
उत्तराखंड राज्य सामान्य ज्ञान
उत्तराखंड राज्य से सम्बंधित विभिन्न परीक्षाओं में पूछे जाने वाले सामान्य ज्ञान के तथ्यों को निम्न सारणी में साझा किया गया है|
उत्तराखंड राज्य सामान्य ज्ञान | |
उत्तराखंड की स्थापना | 9 नवम्बर, 2000 |
उत्तराखंड की राजधानी | देहरादून (शीतकालीन) व भराड़ीसैंण (ग्रीष्मकालीन) |
उत्तराखंड का उच्च न्यायालय | नैनीताल |
उत्तराखंड की आधिकारिक भाषा | हिंदी व संस्कृत |
जनसँख्या में स्थान | 21st |
क्षेत्रफल में स्थान | 19th |
उत्तराखंड में कुल जिले | 13 |
उत्तराखंड के पहले मुख्यमंत्री | नित्यानंद स्वामी |
उत्तराखंड के पहले राज्यपाल | सुरजीत सिंह |
लोक सभा में कुल सीट | 5 |
राज्य सभा में कुल सीट | 3 |
विधानसभा में कुल सीट | 70 |
उत्तराखंड की नदियाँ
उत्तराखंड राज्य में सैकड़ों छोटी व बड़ी नदियाँ बहती हैं| इन नदियों के किनारे कई धार्मिक स्थान व मंदिर स्थित है| उतराखंड राज्य से ही भारत की दो प्रमुख नदियों गंगा व यमुना का उद्गम होता है| उत्तराखंड की कुछ प्रमुख नदियों के नाम व उनका उद्गम स्थान निम्नलिखित हैं|
उत्तराखंड राज्य सामान्य ज्ञान | |
नदी का नाम | उद्गम स्थान |
भागीरथी नदी | गौमुख, गंगोत्री |
यमुना नदी | बन्दरपूंछ, यमुनोत्री |
अलकनंदा नदी | सतोपंथ व भागीरथी खरक हिमनद |
भिलांगना नदी | खतलिंग हिमनद |
धौलीगंगा नदी | बसुन्धरा ताल |
काली नदी | लिपुलेख के दक्षिण से |
मन्दाकिनी नदी | चोराबारी हिमनद |
नंदाकिनी नदी | नन्दा घूंटी |
पिंडार नदी | पिंडारी हिमनद |
रामगंगा नदी | दुधाटोली रेंज |
नीचे दिए गए मानचित्र में उत्तराखंड की नदियों को दर्शाया गया है|
![उत्तराखंड की नदियाँ मानचित्र](https://www.upscmap.com/wp-content/uploads/2023/08/उत्तराखंड-की-नदियाँ-मानचित्र-300x268.jpg)
उत्तराखंड के राजकीय प्रतीक
उत्तराखंड राज्य के सभी राजकीय प्रतीक निम्न सारणी में दिया गया है|
उत्तराखंड राज्य सामान्य ज्ञान | |
राजकीय खेल | फुटबाल |
राजकीय पशु | हिरण [Alpine Musk Deer] |
राजकीय पक्षी | हिमालई मोनल |
राजकीय पुष्प | ब्रह्म कमल |
राजकीय वृक्ष | Burans |
राजकीय तितली | पश्चिमी हिमालय कॉमन मोर |
उत्तराखंड के राष्ट्रीय उद्यान
उत्तराखंड राज्य में कुल 6 राष्ट्रीय उद्यान स्थित हैं| इन सभी राष्ट्रीय उद्यानों के नाम, सम्बंधित जिला व घोषणा का वर्ष निम्न सारणी में दिया गया है|
क्र.सं. | राष्ट्रीय पार्क | जिला | वर्ष |
1. | जिम कॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यान | नैनीताल | 1936 |
2. | नन्दा देवी राष्ट्रीय उद्यान | चमोली | 1982 |
3. | फूलों की घाटी राष्ट्रीय उद्यान | चमोली | 1982 |
4. | राजाजी राष्ट्रीय उद्यान | हरिद्वार, पौढ़ी गढ़वाल व देहरादून | 1983 |
5. | गंगोत्री राष्ट्रीय उद्यान | उत्तरकाशी | 1989 |
6. | गोविन्द पशु विहार राष्ट्रीय उद्यान | उत्तरकाशी | 1990 |
नीचे दिए गए मानचित्र में उत्तराखंड के सभी राष्ट्रीय उद्यान को अंकित किया गया है|
![उत्तराखंड के राष्ट्रीय उद्यान मानचित्र](https://www.upscmap.com/wp-content/uploads/2023/08/उत्तराखंड-के-राष्ट्रीय-उद्यान-मानचित्र-300x233.jpg)
उत्तराखंड के टाइगर रिजर्व
उतराखंड राज्य में 2 टाइगर रिजर्व स्थित हैं| उत्तराखंड में स्थित कॉर्बेट टाइगर रिजर्व से 1 अप्रैल 1973 को प्रोजेक्ट टाइगर को शुरू किया गया था| उत्तराखंड राज्य के दोनों टाइगर रिजर्व के नाम व उनकी घोषणा का वर्ष निम्न सारणी में दिया गया है|
क्र.सं. | टाइगर रिजर्व | घोषित वर्ष |
1. | कॉर्बेट टाइगर रिजर्व | 1973 |
2. | राजाजी टाइगर रिजर्व | 2015 |
राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण ने उत्तराखंड में दो नए टाइगर रिजर्व के रूप में नन्धौर टाइगर रिजर्व व उत्तर प्रदेश के पीलीभीत टाइगर रिजर्व के बफर जोन में तराई पूर्व टाइगर रिजर्व को मंजूरी दी थी, लेकिन 2016 में उत्तराखंड सरकार ने इन प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया था|
नीचे दिए गए मानचित्र में उतराखंड के दोनों टाइगर रिजर्व की स्थिति को दर्शाया गया है|
![उत्तराखंड के टाइगर रिजर्व मानचित्र](https://www.upscmap.com/wp-content/uploads/2023/08/उत्तराखंड-के-टाइगर-रिजर्व-मानचित्र-300x240.jpg)
उत्तराखंड के वन्यजीव अभ्यारण्य
उत्तराखंड राज्य के कुल क्षेत्रफल का 12% भाग संरक्षित क्षेत्र के अंतर्गत आता है जिसमे 7 वन्यजीव अभ्यारण्य शामिल है|
क्र.सं. | वन्यजीव अभ्यारण्य | जिला |
1. | बिनसर वन्यजीव अभ्यारण्य | अल्मोढ़ा |
2. | केदारनाथ वन्यजीव अभ्यारण्य | चमोली व रुद्रप्रयाग |
3. | सोनानदी वन्यजीव अभ्यारण्य | पौढ़ी गढ़वाल |
4. | अस्कोट अभ्यारण्य | पिथौरागढ़ |
5. | गोविन्द वन्यजीव अभ्यारण्य | उत्तरकाशी |
6. | मसूरी वन्यजीव अभ्यारण्य | देहरादून |
7. | नन्धौर वन्यजीव अभ्यारण्य | नैनीताल |
उत्तराखंड के सभी वन्यजीव अभ्यारण्य नीचे दिए मानचित्र में दर्शायें गए हैं|
![उत्तराखंड के वन्यजीव अभ्यारण्य मानचित्र](https://www.upscmap.com/wp-content/uploads/2023/08/उत्तराखंड-के-वन्यजीव-अभ्यारण्य-मानचित्र-300x222.jpg)
उत्तराखंड के संरक्षण रिजर्व
उत्तराखंड राज्य में कुल 4 संरक्षित रिजर्व हैं जिनके नाम निम्नलिखित हैं
क्र.सं. | संरक्षण रिजर्व | जिला |
1. | आसन आर्द्रभूमि संरक्षण रिजर्व | देहरादून |
2. | झिलमिल झील संरक्षण रिजर्व | हरिद्वार |
3. | नैना देवी हिमालयी पक्षी संरक्षण रिजर्व | नैनीताल |
4. | पावलगढ़ संरक्षण रिजर्व | नैनीताल |
उत्तराखंड के एलीफैंट रिजर्व
उत्तराखंड राज्य में सिर्फ एक एलीफैंट रिजर्व है जिसका नाम शिवालिक एलीफैंट रिजर्व है|
शिवालिक एलीफैंट रिजर्व
- उत्तराखंड के पहले एलीफैंट रिजर्व के रूप में वर्ष 2002 में प्रोजेक्ट एलीफैंट के तहत शिवालिक एलीफैंट रिजर्व को मान्यता दिया गया था|
- कंसोरा-बारकोट एलीफैंट कॉरिडोर इसके नजदीक स्थित है|
- शिवालिक एलीफैंट रिजर्व हरिद्वार में स्थित है तथा इसका कुल क्षेत्रफल 5405 वर्ग किमी है|
नीचे दिए गए मानचित्र में शिवालिक एलीफैंट रिजर्व को दर्शाया गया है|
![शिवालिक एलीफैंट रिजर्व उत्तराखंड](https://www.upscmap.com/wp-content/uploads/2023/08/उत्तराखंड-के-एलीफैंट-रिजर्व-मानचित्र-279x300.jpg)
उत्तराखंड के रामसर साइट्स
उत्तराखंड में सिर्फ एक रामसर साइट है जिसका नाम आसन बैराज है|
आसन बैराज
- आसन बैराज का निर्माण उत्तराखंड व हिमाचल प्रदेश की सीमा पर पूर्वी यमुना नहर व आसन नदी के मिलने से हुआ है|
- वर्ष 2020 में उत्तराखंड के पहले रामसर साइट के तौर पर आसन बैराज की घोषणा की गई थी|
- आधिकारिक तौर पर इसे “आसन संरक्षण रिजर्व” के रूप में जाना जाता है|
आसन बैराज की स्थिति को निम्न मानचित्र में दिखाया गया|
![आसन बैराज उत्तराखंड मानचित्र](https://www.upscmap.com/wp-content/uploads/2023/08/उत्तराखंड-के-रामसर-साइट्स-मानचित्र-300x278.jpg)
उत्तराखंड से सम्बंधित प्रश्न व उत्तर
प्रश्न – उत्तराखंड राज्य किन राज्यों के साथ सीमा साझा करता है?
उत्तर – उत्तराखंड राज्य दक्षिण में उत्तर प्रदेश, पश्चिम व उत्तर-पश्चिम में हिमाचल प्रदेश राज्य के साथ सीमा साझा करता है| उत्तराखंड राज्य अंतर्राष्ट्रीय सीमा भी साझा करता है| उत्तराखंड के उत्तर में चीन तथा पूर्व में नेपाल देश स्थित है|
प्रश्न – उत्तराखंड राज्य में कुल कितने राष्ट्रीय उद्यान स्थित हैं?
उत्तर – उत्तराखंड राज्य में कुल 6 राष्ट्रीय उद्यान हैं जिनके नाम निम्नलिखित हैं|
- जिम कॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यान
- नन्दा देवी राष्ट्रीय उद्यान
- फूलों की घाटी राष्ट्रीय उद्यान
- राजाजी राष्ट्रीय उद्यान
- गंगोत्री राष्ट्रीय उद्यान
- गोविन्द पशु विहार राष्ट्रीय उद्यान
प्रश्न – उत्तराखंड राज्य में कुल कितने टाइगर रिजर्व स्थित हैं?
उत्तर – उत्तराखंड राज्य में कुल 2 टाइगर रिजर्व हैं जिनके नाम निम्नलिखित हैं|
- कॉर्बेट टाइगर रिजर्व
- राजाजी टाइगर रिजर्व
प्रश्न – उत्तराखंड राज्य में कुल कितने वन्यजीव अभ्यारण्य स्थित हैं?
उत्तर – उत्तराखंड राज्य में कुल 7 वन्यजीव अभ्यारण्य हैं जिनके नाम निम्नलिखित हैं|
- बिनसर वन्यजीव अभ्यारण्य
- केदारनाथ वन्यजीव अभ्यारण्य
- सोनानदी वन्यजीव अभ्यारण्य
- अस्कोट अभ्यारण्य
- गोविन्द वन्यजीव अभ्यारण्य
- मसूरी वन्यजीव अभ्यारण्य
- नन्धौर वन्यजीव अभ्यारण्य
प्रश्न – उत्तराखंड राज्य में कुल कितने रामसर साइट्स स्थित हैं?
उत्तर – उत्तराखंड राज्य में सिर्फ 1 रामसर साइट्स हैं जिसका नाम आसन बैराज है|
प्रश्न – उत्तराखंड राज्य में कुल कितने एलीफैंट रिजर्व स्थित हैं?
उत्तर – उत्तराखंड राज्य में सिर्फ 1 एलीफैंट रिजर्व है जिसका नाम शिवालिक एलीफैंट रिजर्व है|
प्रश्न – उत्तराखंड का सबसे बड़ा राष्ट्रीय उद्यान कौन-सा है?
उत्तर – गंगोत्री राष्ट्रीय उद्यान उत्तराखंड का सबसे बड़ा राष्ट्रीय उद्यान है तथा इसका कुल क्षेत्रफल 2390 वर्ग किमी है|
प्रश्न – उत्तराखंड का सबसे बड़ा वन्यजीव अभ्यारण्य कौन-सा है?
उत्तर – केदारनाथ वन्यजीव अभ्यारण्य उत्तराखंड राज्य का सबसे बड़ा वन्यजीव अभ्यारण्य है| इसका कुल क्षेत्रफल 975.20 वर्ग किमी है|
इस आर्टिकल में हमने उत्तराखंड राज्य से सम्बंधित महत्वपूर्ण तथ्यों के साथ मानचित्र के द्वारा उत्तराखंड के जिले, नदियाँ, राष्ट्रीय उद्यान, टाइगर रिज़र्व, वन्यजीव अभ्यारण्य तथा रामसर स्थलों के बारे में भी पढ़ लिया है| आशा करते हैं कि यह लेख आपको पसंद आया होगा|